फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Flood in Gangarang drain of Sangla debris entered the gardens orange alert again on 21-22

Himachal Weather: सांगला के गंगारंग नाले में बाढ़, बगीचों में घुसा मलबा, 21-22 जुलाई को फिर ऑरेंज अलर्ट

Thu, 17 Jul 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 17 Jul 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 21 और 22 जुलाई को अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Flood in Gangarang drain of Sangla debris entered the gardens orange alert again on 21-22
सांगला के गंगारंग नाले में आई बाढ़ से बगीचों में घुसा मलबा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला किन्नौर की सांगला वैली के गंगारंग नाले में बुधवार सुबह चार बजे बाढ़ आने से मलबा बगीचों में घुस गया। बाढ़ की चपेट में आने से पेयजल लाइनों को भी क्षति पहुंची है, जबकि एक सिंचाई कूहल को नुकसान पहुंचा है। करीब 60 पेयजल और सिंचाई लाइनें भी बाढ़ की चपेट में आने से बह गईं। जिला सिरमौर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मंगलवार देर रात हुई बारिश के चलते नेशनल हाईवे-707 पांवटा-शिलाई-गुम्मा रात रात 11 बजे से बंद है। बुधवार रात तक भी हाईवे पर यातायात सेवाएं बहाल नहीं हो पाईं थीं। राजधानी शिमला में बुधवार को बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 21 और 22 जुलाई को अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। लोगों से नदी और नालों से दूर रहने की अपील की गई है। बुधवार शाम तक प्रदेश में 257 सड़कें, 151 बिजली ट्रांसफार्मर और 171 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। बुधवार को कांगड़ा जिले में सुबह के समय बादल छाए रहे। धर्मशाला सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। शाम साढ़े चार बजे के करीब फिर बारिश शुरू हुई और धुंध छाई रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना जिले में सुबह के समय बादल छाए रहे। दोपहर बाद धूप खिली। हमीरपुर में भी दिनभर मौसम साफ रहा। कुल्लू जिले में मौसम खुलने से आम लोगों के साथ लोक निर्माण विभाग ने राहत की सांस ली है। मौसम साफ होने से बंद सड़कों को बहाल करने में मदद मिली है। भुंतर में हवाई सेवा सुचारू रूप से जारी रही। चंबा में दोपहर के समय हल्की बारिश हुई। मंडी जिले में बुधवार को मौसम सुहावना रहा। करसोग, जोगिंद्रनगर, कटौला, गोहर और पंडोह में हल्की बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

क्षेत्र  अधिकतम तापमान
ऊना  34.0
बिलासपुर 33.3
हमीरपुर 32.0
कांगड़ा 32.1
मंडी 30.4
धर्मशाला 30.1
चंबा 27.4
नाहन 27.1
मनाली 26.5
सोलन  25.0
शिमला 21.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed