फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Elderly man died after being swept away by strong currents in a ravine; 'Orange Alert of hea

Himachal Weather: खड्ड के तेज बहाव में बहने से बुजुर्ग की मौत, राज्य में चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Fri, 17 Jul 2026 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 09:01 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा। वहीं नूरपुर से सटी जब्बर खड्ड में  70 वर्षीय बुजुर्ग तेज बहाव में बह गया।

विज्ञापन
Himachal Weather: Elderly man died after being swept away by strong currents in a ravine; 'Orange Alert of hea
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर से सटी जब्बर खड्ड में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। न्याजपुर वार्ड-9 निवासी 70 वर्षीय रशपाल सिंह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए। गुरुवार रात हुई बारिश के कारण खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। कुल्लू जिले की पार्वती घाटी में जरी-मलाणा सड़क पर शुक्रवार दोपहर भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई। 

विज्ञापन

इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
उधर, हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। शनिवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। शनिवार को कांगड़ा और मंडी में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। अन्य जिलों में भी बारिश के आसार हैं। 19 से 22 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर और अन्य मध्य व निचले पर्वतीय जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गुरुवार रात को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा नगरोटा सूरियां में 28.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से नदी के किनारों पर न जाने की सलाह
इसके अलावा गगल में 10.2, मुरारी देवी में 4.0, गुलेर में 2.8, पालमपुर में 2.4 और धर्मशाला में 2.1 मिलीमीटर बारिश हुई। शुक्रवार को ऊना प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लाहौल-स्पीति के केलांग में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रशासन ने किन्नौर और सतलुज घाटी के लोगों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। सतलुज नदी में जल प्रवाह बढ़ने के कारण कड़छम डैम से किसी भी समय अतिरिक्त पानी छोड़ा जा सकता है। ऐसे में लोगों से नदी के किनारों पर न जाने, मछली पकड़ने, फोटो खींचने या अन्य गतिविधियों से बचने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान
ऊना 38.6
हमीरपुर 36.2
ताबो 33.8
मंडी 33.2
बिलासपुर 33.1
कांगड़ा 31.5
सोलन 31.5
धर्मशाला 31.0
रिकांगपिओ 30.0
नाहन 29.8
मनाली 28.2
शिमला 24.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed