फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: 75 Roads and 884 Power Transformers Down Due to Rain and Snowfall, know forecast

Himachal Weather: राज्य में बारिश-बर्फबारी से 75 सड़कें और 884 बिजली ट्रांसफार्मर बंद, इतने दिन बरसेंगे बादल

Wed, 08 Apr 2026 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 08:26 PM IST
सार

 शिकारी देवी, रोहतांग टनल, धौलाधार, कुफरी और कोटखाई सहित ऊपरी शिमला, चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू के ऊंचाई वाले रिहायशी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन
Himachal Weather: 75 Roads and 884 Power Transformers Down Due to Rain and Snowfall, know forecast
बर्फबारी से थमी रफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच बुधवार को भी शिकारी देवी, रोहतांग टनल, धौलाधार, कुफरी और कोटखाई सहित ऊपरी शिमला, चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू के ऊंचाई वाले रिहायशी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला सहित अधिकांश जिलों में मंगलवार शाम से बुधवार दोपहर तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बारिश-बर्फबारी के बाद बुधवार को अधिकतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है और रात का पारा भी कम हुआ है। मंगलवार शाम से बुधवार दोपहर तक प्रदेश में सामान्य से 853 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश-बर्फबारी से दो एनएच आनी-कुल्लू, मनाली-लेह एनएच समेत प्रदेश में 75 सड़कें और 884 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। उधर, सिरमौर जिले के कई क्षेत्रों में बुधवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। चंबा में किलाड़-कुल्लू सड़क बंद होने के कारण इलाज के लिए नेरचौक मंडी आ रहे बुजुर्ग की ह्दयघात से मौत हो गई।

विज्ञापन

कुफरी में दो साल बाद अप्रैल में गिरी बर्फ
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार कुफरी में दो साल बाद अप्रैल में बर्फ गिरी। इससे पहले साल 2024 में अप्रैल के पहले सप्ताह में बर्फबारी हुई थी। प्रदेश में ठंड के चलते अप्रैल में दिसंबर का मौसम बन गया है। नेशनल हाईवे-3 पर मनाली-केलांग मार्ग पर सोलंगनाला से आगे केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई, जबकि अन्य वाहनों को रोक दिया गया। बड़ी संख्या में पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों के जरिये अटल टनल पहुंचे। चंबा के भरमौर-पांगी क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर 12.7 सेंटीमीटर से लेकर एक फीट तक बर्फबारी हुई है। किहार, तीसा, लक्कड़मंडी और पौलहाणी माता मंदिर के आसपास भी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 सराज घाटी अप्रैल में भी बर्फ से लकदक
 मंडी जिले की सराज घाटी अप्रैल में भी बर्फ से लकदक हो गई है। कांगड़ा जिले में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार सुबह कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद फिर तेज बारिश शुरू हो गई। धौलाधार, त्रियुंड और हिमानी चामुंडा की पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी से ठंड का असर बढ़ गया है। धर्मशाला में घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। ऊना जिले में बुधवार को भी रुक-रुककर बारिश होती रही। उधर, बारिश के कारण परवाणू-शिमला फोरलेन पर कई जगहों पर मलबा, पत्थर गिरे। वाहन रुक-रुककर चलते रहे।

विज्ञापन

कहां पर कितनी बारिश( मिलीमीटर में)
सोलन 54
बरठीं 50
कांगड़ा 45
सुंदरनगर 43
बिलासपुर 34
धर्मशाला 35
मंडी 32
ऊना 31
शिमला 29
नाहन 24
मनाली 24

बर्फबारी(सेंटीमीटर में)
शिकारी देवी 70
रोहतांग दर्रा 30
शैटाधार 40
मगरूगला 15
जलोड़ी दर्रा 12
कोकसर 10
नॉर्थ पोर्टल 9
सिस्सू 8

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 22.4
नाहन 21.0
मंडी 18.7
कांगड़ा 18.0
धर्मशाला 14.0
सोलन 14.0
कसौली 12.3
शिमला 11.4
मनाली 8.6

 पांच जिलों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कई क्षेत्रों में गुरुवार को अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। अन्य जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है, लेकिन कोई चेतावनी जारी नहीं हुई है। शुक्रवार को उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 11 और 12 अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में धूप खिलने के आसार हैं। 13 अप्रैल से प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed