{"_id":"682b2fc012b82bb9b10f2fb9","slug":"himachal-vikramaditya-singh-statement-rubber-stamp-congress-state-president-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- रबड़ स्टांप को प्रदेश अध्यक्ष बनाया तो पार्टी हित में नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- रबड़ स्टांप को प्रदेश अध्यक्ष बनाया तो पार्टी हित में नहीं
Mon, 19 May 2025 06:49 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 19 May 2025 06:49 PM IST
सार
Vikramaditya Singh:हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बदलने को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि किसी रबड़ स्टांप को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी जाएगी तो यह पार्टी के हित में नहीं होगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष को हटाए जाने की चर्चा के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रबड़ स्टांप को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी जाएगी तो यह पार्टी के हित में नहीं होगा। वर्तमान अध्यक्ष को ही पद पर रखना है या नया अध्यक्ष बनाना है, यह हाईकमान का विशेषाधिकार है। केंद्रीय नेतृत्व को इस पर जल्दी फैसला लेना चाहिए कि किसे रखना है या कब नया अध्यक्ष बनाना है।
विज्ञापन
सोमवार को विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकार वार्ता में शिमला में कहा कि हिमाचल प्रदेश का मजबूत नेतृत्व उस कद्दावर नेता के हाथ में होना चाहिए, जिनका कम से कम तीन जिलों में अपना प्रभाव हो। दमदार नेता के हाथ में ही कांग्रेस की कमान होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का श्रेय सभी कांग्रेस नेताओं को जाता है। प्रदेश में लंबे समय से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ है। यह मामला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हाईकमान के समक्ष उठाया है।
विज्ञापन
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू भी इस मामले को हाईकमान के पास उठा चुके हैं। हाईकमान को स्थिति स्पष्ट कर देनी चाहिए कि वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को ही अध्यक्ष पद पर बरकरार रखना है या फिर कोई और निर्णय लेना है। जब प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति हुई थी तो प्रतिभा सिंह ने कभी नहीं कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाए। उस समय प्रदेश प्रभारी राजीव शुल्क ने उनका प्रस्ताव रखा। उस समय मुकेश अग्निहोत्री नेता प्रतिपक्ष थे, कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष सुक्खू थे। उन्होंने भी पैरवी की थी।
विज्ञापन