फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Varun from Mandi conquered Europe highest peak Mount Elbrus climbing the 5643 meter high peak

हिमाचल: मंडी के वरुण ने यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रस को किया फतह, 5,643 मीटर ऊंची चोटी पर की चढ़ाई

Wed, 01 Oct 2025 08:37 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 01 Oct 2025 08:37 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के वरुण बरारी ने अपनी नौ सदस्यीय टीम का नेतृत्व करते हुए यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रस को फतह किया है।

विज्ञापन
Himachal Varun from Mandi conquered Europe highest peak Mount Elbrus climbing the 5643 meter high peak
वरुण ने यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रस को किया फतह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मंडी के वरुण बरारी ने अपनी साहसिक उपलब्धियों की सूची में एक और ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। वरुण ने अपनी नौ सदस्यीय टीम का नेतृत्व करते हुए यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रस को फतह किया। 5,643 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने के लिए बर्फीली हवाओं और कठिन रास्तों का सामना किया। वरुण नगर निगम मंडी के वार्ड-एक खलियार के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


रूस में आयोजित यह चुनौतीपूर्ण अभियान आठ दिन तक चला। माउंट एल्ब्रस को यूरोप की सर्वोच्च चोटी माना जाता है और इस पर विजय पाना किसी भी पर्वतारोही के लिए गौरव का क्षण होता है। इससे पहले भी वरुण ने लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल की कई ऊंची चोटियों पर सफल पर्वतारोहण किया है। उनकी इन उपलब्धियों ने क्षेत्र के युवाओं को साहसिक खेलों और रोमांचक यात्राओं के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन


वरुण अब अक्तूबर में चेक गणराज्य की एक टीम का नेतृत्व करते हुए उत्तराखंड में आयोजित ब्लैकपीक अभियान में हिस्सा लेंगे। इस अभियान के लिए भी वह पूरी तरह तैयार हैं और इसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश से ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। वर्तमान में वह शिखर ट्रैवल्स एक एडवेंचर आधारित कंपनी में बतौर सेल्स प्रोफेशनल कार्यरत हैं। वरुण का कहना है कि उनका उद्देश्य युवाओं को पर्वतारोहण और एडवेंचर गतिविधियों की ओर बढ़ावा देना है। वह मानते हैं कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed