फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Una Two youths had an interview on 21st April received the letter on 22nd

Himachal Pradesh: लो जी! दो युवाओं का 21 अप्रैल को था साक्षात्कार, 22 को मिला पत्र; यहां सामने आया मामला

Thu, 01 May 2025 06:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 01 May 2025 06:54 PM IST
सार

ऊना जिले के दो युवाओं ने नौकरी के लिए आवेदन किया था। दोनों युवकों को विभाग के कार्यालय से गत 15 अप्रैल को इंटरव्यू लेटर भेजे गए। यह इंटरव्यू 21 अप्रैल को निर्धारित किए गए परंतु पोस्ट ऑफिस में यह पत्र 22 अप्रैल को पहुंचे। पूरा मामला जानें...

विज्ञापन
Himachal Una Two youths had an interview on 21st April received the letter on 22nd
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डाक कार्यालय ऊना का छंटाई कार्यालय बंद होने से युवाओं और लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। विभिन्न डाकघरों की छंटाई पहले ऊना जिले में ही हो जाती थी। लोगों को समय पर उनके जरूरी पत्र मिल जाते थे। अब डाक की छंटाई अंबाला में होती है। उसके बाद हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में डाक भेजी जाती है। जिले के मुख्य डाकघर से अलग-अलग पोस्ट ऑफिस में डाक भेजी जाती है। इससे खासकर युवाओं को रोजगार सहित अन्य जरूरी कागजात समय पर न मिलने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बंगाणा क्षेत्र की रायपुर मैदान पंचायत के निशांत कुमार और राजेश कुमार निवासी गांव बडौर ने फिटर ट्रेड में आईटीआई की है। उन्होंने नौकरी के लिए आवेदन किया था। दोनों युवकों को विभाग के कार्यालय से गत 15 अप्रैल को इंटरव्यू लेटर भेजे गए। यह इंटरव्यू 21 अप्रैल को निर्धारित किए गए परंतु पोस्ट ऑफिस में यह पत्र 22 अप्रैल को पहुंचे। पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी ने उसी समय युवकों को इंटरव्यू लेटर दे दिए।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों अभय पराशर, सुखदेव परमार, रणधीर सिंह परमार, राज कुमार, पवन कुमार, तारा देवी, तोषी परमार, कमला देवी, शकुंलता देवी, ऊषा देवी सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग के आला अधिकारियों से आग्रह किया है कि जिला ऊना के छंटाई कार्यालय को दोबारा से खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक अधीक्षक ऊना भूपिंद्र सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश अनुसार ही छंटाई कार्यालय बंद किया गया है। इस सिलसिले में कोई और आदेश जारी किए जाते हैं तो उन्हें भी लागू किया जाएगा। युवकों को पत्र देरी से मिलने की जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसा न हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed