फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Una liquor dealer receives another threat demands Rs 5 crore

हिमाचल: ऊना जिले के शराब कारोबारी को फिर मिली धमकी, पांच करोड़ रुपये मांगे; खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया

Thu, 06 Nov 2025 07:48 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 06 Nov 2025 07:48 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के एक शराब कारोबारी को व्हाट्सएप वॉयस मैसेज के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गई है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया और कहा कि अगर वह अपनी जान बचाना चाहता है तो पांच करोड़ रुपये देने होंगे।

विज्ञापन
Himachal Una liquor dealer receives another threat demands Rs 5 crore
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ऊना जिले के शराब कारोबारी राजीव कुमार राणा को वीरवार को फिर व्हाट्सएप वॉयस मैसेज के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपी ने खुद को हैरी बॉक्सर (लॉरेंस बिश्नोई का भाई) बताते हुए कहा -अब तेरा ही नंबर है। लुधियाना में एक मामला निपटा दिया, अब तुझे कोई बचा ले तो बताना। जितना जल्दी हो, पांच करोड़ की मांग पूरी कर दो।

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को भी एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया और कहा कि अगर वह अपनी जान बचाना चाहता है तो पांच करोड़ रुपये देने होंगे। जब इस बारे में कारोबारी ने पुलिस को सूचित किया तो कुछ देर बाद ही आरोपी का धमकी भरा वॉयस मैसेज व्हाट्सएप पर आ गया, जिसमें कहा गया कि नकदी तो देनी ही पड़ेगी, वरना भारी नुकसान उठाने के लिए तैयार रहना।
विज्ञापन


दोबारा धमकी मिलने के बाद वीरवार को राजीव राणा के परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और सुरक्षा की मांग की। परिजनों ने बताया कि वह पहले भी सुरक्षा की मांग उठा चुके हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि उनके बच्चे प्रदेश से बाहर पढ़ाई करते हैं और सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि कॉल करने वाले की पहचान के लिए जांच जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार उसकी भाषा हरियाणा क्षेत्र की प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि परिवार को सुरक्षा देने का मामला विचाराधीन है और उच्च अधिकारियों के आदेश मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed