फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Una Hamirpur districts will be connected by four lane tender issued for DPR consultancy

Himachal News: ऊना-हमीरपुर जिले फोरलेन से जुड़ेंगे, डीपीआर कंसल्टेंसी के लिए टेंडर जारी; जानें विस्तार से

Sun, 17 Aug 2025 11:11 AM IST
अंकेश डोगरा कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 17 Aug 2025 11:11 AM IST
सार

ऊना के लठियाणी में गोबिंदसागर पर प्रस्तावित उत्तरी भारत के सबसे लंबे केबल स्टेड ब्रिज के दोनों ओर से लठियानी और बिहडू को फोरलेन से जोड़ा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Una Hamirpur districts will be connected by four lane tender issued for DPR consultancy
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

ऊना-हमीरपुर वाया भोटा फोरलेन निर्माण के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डीपीआर निर्माण कंसल्टेंसी के लिए टेंडर जारी किया है। ऐसे में यह दोनों जिले अब फोरलेन से जुड़ेंगे। ऊना के लठियाणी में गोबिंदसागर पर प्रस्तावित उत्तरी भारत के सबसे लंबे केबल स्टेड ब्रिज के दोनों ओर से लठियानी और बिहडू को फोरलेन से जोड़ा जाएगा। केंद्रीय मंत्रालय के आदेशों पर पीआईयू यूनिट हमीरपुर ने डीपीआर निर्माण कंसल्टेंसी के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। लठियाणी-बिहडू केबल स्टेड ब्रिज के बनने से ऊना से हमीरपुर की दूरी 21 किमी कम हो रही है जबकि अब फोरलेन के निर्माण यह दूरी और घटेगी। खास बात यह है कि यह फोरलेन 182 किलोमीटर दूरी वाले प्रस्तावित शिमला-कांगड़ा फोरलेन से भोटा क्षेत्र में जुड़ेगा।

विज्ञापन

लंबे समय से फोरलेन निर्माण को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर प्रयास कर रहे थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष इस मांग को रखा था। इसके बाद अब मंत्रालय ने डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रोजेक्ट के सिरे चढ़ने से सफर अधिक सुगम होगा। फोरलेन की यह डीपीआर भोटा से लठियाणी और बिहडू से ऊना तक की तैयार की जाएगी। डीपीआर तैयार होने के बाद ही इसकी दूरी और लागत स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय की पीआईयू यूनिट हमीरपुर के अधिकारियों का कहना है कि मंत्रालय के निर्देशों पर डीपीआर निर्माण कंसल्टेंसी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका टेंडर जारी हो गया है।

विज्ञापन

ब्रिज से 21 किमी का सफर कम होगा, फोरलेन से और घटेगी दूरी
ऊना जिले में गोबिंद सागर झील पर लठियाणी से बिहडू तक प्रस्तावित उत्तर भारत के सबसे लंबे 860 मीटर फोरलेन केबल स्टेड और वायाडक्ट पुल निर्माण के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से प्रथम चरण की मंजूरी मिल चुकी है। यहां पर टेंडर भी अवार्ड हो गया है। इस पुल के दोनों ओर आठ किमी लंबा फोरलेन भी बनेगा। प्रोजेक्ट की कुल लागत 897 करोड़ प्रस्तावित है। पुल निर्माण से हमीरपुर-ऊना वाया बड़सर की दूरी 80 किमी से 21 किमी कम होकर 59 किमी रह जाएगी। 40 मिनट का सफर भी कम होगा। प्रोजेक्ट में 480 मीटर लंबा केबल स्टेड और 380 मीटर वायडक्ट पुल बनेगा। इस पुल के दोनों छोर की ओर कुल आठ किमी लंबा फोरलेन भी बनेगा। इस फोरलेन पर 50 मीटर का माइनर पुल और 150 मीटर एक वायडक्ट पुल बनेगा। इसके अलावा प्रोजेक्ट में दो व्हीकल ओवर पास और दो व्हीकल अंडर पास का निर्माण भी प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed