फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Una FIR registered against student and clerk for discrepancies in answer sheet

Himachal: उत्तरपुस्तिका में गड़बड़ी के केस में ऊना कॉलेज के छात्र और क्लर्क पर एफआईआर दर्ज, जानें पूरा मामला

Tue, 25 Nov 2025 08:30 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Nov 2025 08:30 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की शिकायत पर ऊना कॉलेज के छात्र मयंक खन्ना और उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ थाना सदर ऊना में एफआईआर दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Una FIR registered against student and clerk for discrepancies in answer sheet
एफआईआर दर्ज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के एक विद्यार्थी की एमए इंग्लिश की दो उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में अनियमितता सामने आने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) प्रशासन ने कार्रवाई की है। विश्वविद्यालय की शिकायत पर छात्र मयंक खन्ना और उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ थाना सदर ऊना में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रारंभिक और विस्तृत जांच में छात्र के साथ कॉलेज के एक क्लर्क की संलिप्तता भी पाई गई है। यह मामला जून माह में आयोजित परीक्षाओं से जुड़ा है, जिनका मूल्यांकन कार्य अगस्त में शुरू हुआ था। अनियमितता का पता ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन तकनीक के चलते परीक्षा शाखा द्वारा लगाया गया। मामले के उजागर होने पर एचपीयू ने डीन सीडीसी की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की। गहन पड़ताल के बाद कमेटी ने मूल्यांकन में गड़बड़ी की पुष्टि की। जांच के निष्कर्षों के आधार पर अब विश्वविद्यालय ने छात्र और क्लर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। आरोपी छात्र का पूरा पेपर रद्द कर दिया है। साथ ही उसे एक वर्ष तक किसी भी विश्वविद्यालय परीक्षा में बैठने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा क्लर्क को भविष्य में किसी भी परीक्षा से संबंधित ड्यूटी में शामिल न करने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर पुनीत प्रेम कंवर ने थाना सदर ऊना में शिकायत सौंपी। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर छात्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह भी पड़ताल कर रही है कि छात्र के साथ इस गड़बड़ी में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed