फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Tourism Shimla bustles with tourists on the weekend tourists come in large numbers to visit

Himachal Tourism: वीकेंड पर शिमला सैलानियों से गुलजार, भारी संख्या में घूमने आए पर्यटक

Sun, 09 Nov 2025 12:11 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 09 Nov 2025 12:11 PM IST
सार

Himachal Tourism: वीकेंड पर दूसरे शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते सैलानियों की शनिवार को शिमला शहर में खूब भीड़ रही। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Tourism Shimla bustles with tourists on the weekend tourists come in large numbers to visit
शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पहाड़ों की रानी शिमला सैलानियों से एक बार फिर गुलजार हो गई है। वीकेंड पर दूसरे शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते सैलानियों की शनिवार को शिमला शहर में खूब भीड़ रही। शहर के मालरोड और रिज मैदान पर शनिवार दोपहर बाद से ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। शाम चार बजे तक यहां पर तिल धरने को जगह नहीं बची थी। दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, अंबाला और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक वीकेंड पर शिमला आए हैं। बर्फ की उम्मीद और ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों ने मालरोड, रिज, कुफरी और नालदेहरा पर्यटन स्थलों का रुख किया।

विज्ञापन


होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड में करीब 40 फीसदी होटल भरे रहे। आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। अब विंटर सीजन शुरू हो चुका है और कई राज्यों में छुट्टियां भी होने वाली हैं। ऐसे में पर्यटन को पंख लगने के आसार हैं। दूसरी ओर पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही। खासकर बैम्लोई, टाॅलैंड और विक्ट्री टनल क्षेत्र में घंटों तक वाहन रेंगते हुए चले। स्थानीय पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। लोग आधे घंट तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


पिछले काफी समय से आपदा और बारिश के कारण पर्यटक शिमला घूमने नहीं आ पाए थे। अब मनाली, अटल टनल में बर्फ पड़ने के बाद पर्यटकों ने हिमाचल आना शुरू कर दिया है। ऐसे में जो आसपास के राज्यों के पर्यटक हैं, वह शिमला को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed