फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Three drug smugglers from Tarn Taran caught in Gagret with 121 grams chitta

Himachal : तरनतारन के तीन नशा तस्कर 121 ग्राम चिट्टे के साथ गगरेट में धरे, हिमाचल नंबर की गाड़ी का इस्तेमाल

Fri, 02 May 2025 08:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 02 May 2025 08:31 PM IST
सार

Una News: पंजाब के जिला तरनतारन के तीन नशा तस्करों को पुलिस ने हेरोइन (चिट्टे) की बड़ी खेप के साथ गगरेट क्षेत्र में दबोच लिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Three drug smugglers from Tarn Taran caught in Gagret with 121 grams chitta
गगरेट में हेरोइन के साथ पकड़े गए कार सवार आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नशा माफिया पर शिकंजा कसते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पाकिस्तान के साथ सटे पंजाब के जिला तरनतारन के तीन नशा तस्करों को हेरोइन (चिट्टे) की बड़ी खेप के साथ गगरेट क्षेत्र में दबोच लिया। आशंका है कि यह नशे की खेप सीमा पार से आई थी। जिसे हिमाचल तक पहुंचाने के लिए नशा तस्कर हिमाचल नंबर प्लेट लगी कार का इस्तेमाल कर रहे थे। पकड़ी गई हेरोइन की मात्रा 121.80 ग्राम है। इसकी बाजार में कीमत छह लाख रुपये के करीब बताई जा रही। एएनटीएफ की तहरीर पर गगरेट पुलिस थाना में मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की नाॅर्दर्न रेंज को खुफिया सूचना मिली कि पाकिस्तान के रास्ते आने वाली हेरोइन की खेप को पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले तस्कर गोपनीय तरीके से हिमाचल प्रदेश तक पहुंचा रहे हैं। एएनटीएफ नाॅर्दर्न रेंज कांगड़ा के एएसपी राजिंदर जसवाल ने इस सूचना के आधार पर एएनटीएफ के एएसआई सुरेश कुमार, एएसआई विकास अरोड़ा, हेड कांस्टेबल दीपक, हेड कांस्टेबल हेमराज, कांस्टेबल सुमित कुमार व कांस्टेबल अमित कश्यप पर आधारित टीम को हिमाचल-पंजाब की सीमा पर निगरानी बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जब एएनटीएफ की टीम इलाके में गश्त पर थी तो सूचना मिली कि अंबोटा-शिवबाड़ी मार्ग पर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबोटा के समीप कार संख्या एचपी 39 एफ 9168 खड़ी है। इस सूचना के आधार पर जब टीम ने दबिश दी तो नशा तस्कर घबरा गए। उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास 121.80 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान पवन कुमार पुत्र सूरत प्रकाश निवासी नूरड़ी अड्डा, जिला तरनतारन, हरि सिंह पुत्र लाभ सिंह निवासी पलासोर जिला तरनतारन, हरसिमरन जोत पुत्र सतनाम सिंह निवासी पलासौर जिला तरनतारन के रूप में हुई है। एएनटीएफ के एएसपी राजिंदर जसवाल ने बताया कि मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला गगरेट पुलिस थाना में दर्ज करवा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed