{"_id":"681a244f6c8b877405010f6c","slug":"himachal-there-will-be-a-blackout-in-shimla-tomorrow-night-air-raid-warning-sirens-will-be-sounded-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: शिमला में कल रात 7:20 से 7:30 तक रहेगा ब्लैकआउट, बजेंगे हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: शिमला में कल रात 7:20 से 7:30 तक रहेगा ब्लैकआउट, बजेंगे हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन
Tue, 06 May 2025 08:32 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 06 May 2025 08:32 PM IST
सार
Mock Drill in Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 7 मई को शाम 7:20 बजे से लेकर 7:30 तक पूरे शहर शिमला में ब्लैकआउट किया जाएगा। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बज सकते हैं।
विज्ञापन
मॉक ड्रिल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शिमला शहर में मॉक ड्रिल ऑपरेशन अभ्यास 7 मई को शाम चार बजे आयोजित होगा। इस दौरान उपायुक्त कार्यालय परिसर और संजौली क्षेत्र के पार्किंग में ऑपरेशन अभ्यास किया जाएगा। वहीं शहर में शाम 7:20 बजे से लेकर 7:30 तक पूरे शहर शिमला में ब्लैकआउट किया जाएगा। जिला प्रशासन सुबह 10:00 बजे से ही मॉक ड्रिल की तैयारियां शुरू करेगा।
विज्ञापन
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि लोग प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें और ऑपरेशन अभ्यास में सहभागिता निभाएं। मॉक ड्रिल में निकासी योजनाओं का अभ्यास होगा, जिसमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बज सकते हैं। सायरन बजने पर तुरंत खुले इलाकों से हट जाएं और किसी सुरक्षित इमारत, घर, या बंकर में शरण लें। इसके अलावा नजदीकी इमारत में प्रवेश करें और सायरन बजने के बाद सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का अभ्यास करें।
विज्ञापन
क्रैश ब्लैकआउट के दौरान सभी लाइटें बंद कर दी जाएंगी। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, अतिरित जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, उप मंडलाधिकारी (ना) ग्रामीण मनजीत शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
क्या करें?
राज्यों में आखिरी मॉक ड्रिल आज से 54 साल पहले 1971 में हुआ था। तब बांग्लादेश की मुक्ति के लिए हुआ युद्ध भारत-पाकिस्तान के बीच पूर्ण युद्ध में बदल गया था जो देश की पूर्वी और पश्चिमी दोनों सीमाओं पर लड़ा गया था। उस समय नागरिकों की जान-माल को कम से कम नुकसान पहुंचे, इसके लिए ऐसा अभ्यास किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई खबर का लिंक खोलें।
ये भी पढ़ें- India vs Pakistan: पाकिस्तान से तनाव के बीच 54 साल बाद सुरक्षा मॉक ड्रिल क्यों, कब और कैसे होगी; क्या तैयारी?
- अपने घर की खिड़कियों, रोशनदानों और दरवाजों को काले कपड़े या अन्य सामग्री से ढकें।
- सड़क पर वाहन चलाते समय लाइटें बंद करें और वाहन को रोक दें।
- मॉक ड्रिल में नागरिकों और छात्रों को सिविल डिफेंस प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- टीवी, रेडियो और सरकारी अलर्ट पर ध्यान दें। मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी। अफवाहों से बचें।
- बच्चों को ड्रिल के बारे में पहले से समझाएं ताकि वे घबराएं नहीं। उन्हें सायरन और ब्लैकआउट की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दें।
राज्यों में आखिरी मॉक ड्रिल आज से 54 साल पहले 1971 में हुआ था। तब बांग्लादेश की मुक्ति के लिए हुआ युद्ध भारत-पाकिस्तान के बीच पूर्ण युद्ध में बदल गया था जो देश की पूर्वी और पश्चिमी दोनों सीमाओं पर लड़ा गया था। उस समय नागरिकों की जान-माल को कम से कम नुकसान पहुंचे, इसके लिए ऐसा अभ्यास किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई खबर का लिंक खोलें।
ये भी पढ़ें- India vs Pakistan: पाकिस्तान से तनाव के बीच 54 साल बाद सुरक्षा मॉक ड्रिल क्यों, कब और कैसे होगी; क्या तैयारी?
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन