फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Temporary employee caught stealing the offerings at Naina Devi 1500 rupees and dollars

Himachal News: नयनादेवी में चढ़ावे की राशि को चुराता पकड़ा अस्थायी कर्मचारी, यहां छिपाए थे 1500 रुपये और डॉलर

Thu, 03 Apr 2025 07:20 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 03 Apr 2025 07:20 PM IST
सार

शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी मंदिर में एक अस्थायी कर्मचारी चोरी करता हुआ पकड़ा गया। उसकी इस हरकत को एक अन्य कर्मचारी ने देख लिया। जिसके बाद वो पकड़ा गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Temporary employee caught stealing the offerings at Naina Devi 1500 rupees and dollars
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी मंदिर में चढ़ावे की राशि को चुराते हुए एक अस्थायी कर्मचारी पकड़ा गया। उसे चढ़ावे की गिनती के लिए विशेष रूप से नियुक्त किया गया था। गणना के दौरान उसने चढ़ावे की राशि को लोअर के अंदर पहने नी कैप में छिपा लिया था, लेकिन उसकी यह हरकत एक अन्य कर्मचारी ने देख ली।

विज्ञापन


मंदिर न्यास के लिपिक ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी में दी। नयनादेवी मंदिर न्यास में लिपिक पद पर कार्यरत पुनीत कुमार ने बताया कि इन दिनों चैत्र नवरात्र में मंदिर में चढ़ावे के रूप में प्राप्त होने वाली राशि की गिनती के लिए ड्यूटी लगी है। बुधवार सुबह गणना कार्य शुरू किया गया। गणना के लिए रखे अस्थायी कर्मचारी धर्मपाल निवासी चढ़ावा लोअर में छिपा लिया। उसकी इस हरकत को एक अन्य कर्मचारी ने देख लिया।
विज्ञापन


उन्होंने वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मचारी प्रीतम सिंह को इस बारे में बताया। सुरक्षा कर्मचारी ने धर्मपाल की तलाशी ली तो टांग पर लोअर के अंदर पहने नीकैप में छिपाकर रखे 500 रुपये के तीन नोट और 50-50 के दो ऑस्ट्रेलियन डॉलर बरामद हुए। इसके बाद गणना कक्ष में लगे सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी गई। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed