फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Tempo traveller falls into ditch near Narkanda in Shimla Many injured referred to IGMC

हिमाचल प्रदेश: शिमला के नारकंडा के पास टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 29 घायल, 16 आईजीएमसी रेफर

Sun, 02 Nov 2025 12:09 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 02 Nov 2025 12:09 PM IST
सार

Road Accident In Himachal: शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र में शनिवार देर रात एक ट्रैवलर के पलटने से 29 लोग घायल हो गए। इनमें से 16 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Tempo traveller falls into ditch near Narkanda in Shimla Many injured referred to IGMC
टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने से घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नारकंडा के पास डोगरा मंडी में शनिवार की रात को टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सड़क किनारे यदि क्रैश बैरियर नहीं होता तो ट्रैवलर खाई में जा गिरती। ट्रैवलर में 33 लोग सवार थे, जिनमें से 29 घायल हुए हैं। 16 घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। चालक सहित सभी घायल नेपाल के करनाली प्रांत के हैं।

विज्ञापन


नेपाल के यह लोग किन्नौर में सेब का सीजन लगाकर वापस जा रहे थे। कुमारसैन थाना में चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उसके खून और पेशाब के सैंपल भी लिए गए हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि वह नशे तो नहीं था। हादसा रात करीब 2:00 बजे हुआ। नारकंडा के आगे डोगरा मंडी के पास मोड़ पर चालक ट्रैवलर पर नियंत्रण नहीं सका और सड़क पर पलट गई। ट्रैवलर घसीटती हुई क्रैश बैरियर से जा टकराई। क्रैश बैरियर नहीं होता तो वह सड़क किनारे खाई में गिर जाती। 

विज्ञापन

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पहुंचे। घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस को भी सूचना दी गई। सभी घायलों को कुमारसैन अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद 16 लोगों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना चालक की लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण हुई है। कुमारसैन थाना में चालक राज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

आईजीएमसी शिमला रेफर किए लोगों में कमला (27), यमुना (27), निरुता (30), राम (18), सुष्मिता (चार माह), संदेश (31), रामलाल (50), सुंदर (18), ममता (18), सरस्वती (55), लाल बहादुर (70), विमला (18), हरीश (25), विष्णु (18), भीम बहादुर (56), रोशन (4), विजय (26) शामिल है। इसके अतिरिक्त घायलों में संजीत (24), प्रेमिका(18) कालिका (25), हरी(35), गणेश(27), बिश्ल पुन(28), चालक राजकुमार (36), विपना (26), सुशील (2), धन कुमारी (50) ,नारायण (34), शक्ति (34) लोग शामिल है।
विज्ञापन

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने हादसे में घायल हुए लोगों को आईजीएमसी पहुंच कर हाल चाल जाना। अनुपम कश्यप ने बताया कि कुमारसैन, रामपुर और जिला प्रशासन के अधिकारी निरंतर घायलों की देखरेख में लगे हैं। उन्होंने सभी घायलों से मिलकर उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। सभी घायलों को बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उनके साथ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा, तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed