फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Syllabus from first to fifth class will change curriculum will be prepared under new education policy

Himachal Pradesh: पहली से पांचवीं कक्षा तक का बदलेगा सिलेबस, नई शिक्षा नीति के तहत तैयार किया जाएगा पाठ्यक्रम

Fri, 28 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 28 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहली से 5वीं कक्षा तक का सिलेबस बदलेगा। फिलहाल पाठ्यक्रम में क्या बदलाव होगा ये अभी साफ नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Syllabus from first to fifth class will change curriculum will be prepared under new education policy
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले साल के शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहली से 5वीं कक्षा तक का सिलेबस बदलेगा। पाठ्यक्रम में यह बदलाव नई शिक्षा नीति के तहत किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को अपनाने जा रहा है।

विज्ञापन


इस बार शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र में पाठ्यक्रम में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि पाठ्यक्रम में बदलाव अगले शैक्षणिक सत्र 2026-27 में होगा। इस दौरान शिक्षा बोर्ड पहली से पांचवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में बदलाव करेगा। पाठ्यक्रम में क्या बदलाव होगा, इस बारे में फिलहाल कुछ साफ नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिक्षा बोर्ड एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को अपनाने जा रहा है। ऐसे में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में क्या बदलाव करता है और किस विषय को ज्यादा महत्व देगा, यह अभी तक साफ नहीं है।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड हर वर्ष प्रदेश सरकार की योजना के तहत पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को निशुल्क किताबें मुहैया करवाता है। इसके लिए प्रिंटिंग का कार्य भी पहले चल रहे शैक्षणिक सत्र के बीच में शुरू हो जाता है। इस दौरान अगर किसी विषय में से पाठ्यक्रम को हटाना या जोड़ना होता है तो उस बारे में बोर्ड की ओर से अधिसूचना निकाल कर सूचित किया जाता है। हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मुफ्त में दी जाने वाली किताबों की खेप पहुंच गई है, जबकि स्कूल से संबद्धता प्राप्त स्कूल भी बोर्ड के बुक सेंटर से किताबें ले सकते हैं।

इस शैक्षणिक सत्र में पाठ्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया है। पाठ्यक्रम में बदलाव शैक्षणिक सत्र 2026-27 में होगा। एनसीईआरटी ने पाठ्यक्रम में बदलाव करने की बात कही है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड भी एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम अपनाता है। अगले शैक्षणिक सत्र में पाठ्यक्रम में बदलाव होगा- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed