फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal SPU Mandi will conduct entrance exam for B.Ed and Master degree seats

Himachal News: बीएड और मास्टर डिग्री के लिए प्रवेश परीक्षा कराएगा एसपीयू, मेरिट के आधार पर भरेंगे सीटें

Thu, 10 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 10 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से संबद्ध कॉलेजों में बीएड और मास्टर डिग्री कोर्स की सब्सिडाइज्ड और नाॅन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए पात्र विद्यार्थी एसपीयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal SPU Mandi will conduct entrance exam for B.Ed and Master degree seats
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का भवन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) से संबद्ध कॉलेजों में बीएड और मास्टर डिग्री कोर्स की सब्सिडाइज्ड और नाॅन सब्सिडाइज्ड सीटों को भरने के लिए 12 मई से एक जून तक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। तीन अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और तीन मई तक पात्र विद्यार्थी एसपीयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पांच मई को विवि प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थियों के आईडी कार्ड जारी करेगा।
विज्ञापन


एमएससी फिजिक्स, बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स, एमए अंग्रेजी, इतिहास, हिंदी, पॉलिटिकल साइंस और एमकाम कोर्स के लिए सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 700 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अन्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए 350 रुपये शुल्क रखा गया है। एमसीए व एमबीए के लिए सामान्य वर्ग के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क एक हजार और अन्य श्रेणी के लिए 500 रुपये है। बीबीए, बीसीए की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और अन्य श्रेणी के 250 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन


बीएड के लिए भी होगी प्रवेश परीक्षा
एसपीयू बीएड कोर्स के लिए भी प्रवेश परीक्षा करवाएगा। सामान्य वर्ग, इडब्ल्यूएस, ओबीसी और इसकी सब कैटेगरी (बीपीएल, आईआरडीपी) के विद्यार्थियों को 1100 और अन्य श्रेणी को 550 रुपये आवेदन शुल्क अदा करना होगा। प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सों की सीटों में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपीयू और इसके तहत आने वाले कालेजों में संचालित किए जा रहे डिग्री कोर्स की सीटें प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी। तीन अप्रैल से कोर्सों की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू होंगे। 12 मई से एक जून तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा- प्रो. ललित कुमार अवस्थी, कुलपति, एसपीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed