फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Solan Woman first misdoing then strangled to death Darjeeling man arrested

हिमाचल: महिला से पहले जबरदस्ती की कोशिश, फिर गला घोंटकर मारा; दार्जिलिंग का व्यक्ति गिरफ्तार; यहां का मामला

Fri, 21 Nov 2025 09:35 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 21 Nov 2025 09:35 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में बड़ोग क्षेत्र में महिला से जबरदस्ती करने की कोशिश करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Solan Woman first misdoing then strangled to death Darjeeling man arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय सोलन के साथ लगते बड़ोग क्षेत्र में महिला से जबरदस्ती करने की कोशिश करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।इस मामले में पुलिस ने दार्जिलिंग के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को महिला के बेटे ने सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल जुन्गा की टीम ने भी किया और मौके से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
Trending Videos

एएसपी राजकुमार ने बताया कि पुलिस चौकी सपरून सोलन में सूचना मिली कि नेपाल मूल की महिला सोलन के बड़ोग क्षेत्र में रहती थी। सूचना पर पुलिस थाना सदर सोलन व पुलिस चौकी सपरून की एक टीम बड़ोग क्षेत्र पहुंची, जहां पर महिला मृत पाई गई। शव की जांच के दौरान गला घोंटने के निशान पाए गए। इसके अलावा कनपटी और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए। महिला की नाक-मुंह में भी खून जमा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूद लोगों से पूछताछ के दौरान महिला के बेटे ने बताया कि 20 नवंबर को उसकी माता, चाचा विजय, सौरभ व जीवन ने क्वार्टर में इकट्ठे खाना खाया। उसके उपरांत चाचा विजय व जीवन उनके क्वार्टर में सो गए। मां चाचा विजय के घर सो गई। रात को सौरभ फिर से क्वार्टर में आया, जिसने उन्हें उठाया। उसके बाद चाचा विजय के क्वार्टर गए तो देखा मां कंबल ओढ़कर सोई थी। उसे उठाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई भी जवाब नहीं दिया। जब उन्होंने कंबल उठाया तो मुंह से खून निकल रहा था और गले के सामने व दाहिनी तरफ निशान पड़े थे।

विज्ञापन

उसने शक जाहिर किया कि सौरव ने जबरदस्ती करने की कोशिश करने के बाद गला घोंटकर हत्या की। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरभ कुमार निवासी दार्जिलिंग को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की गई। इसके बाद पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed