फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Solan Shuttering of a bridge under construction on the four-lane broke one laborer died three injured

Himachal Pradesh: फोरलेन पर निर्माणाधीन पुल की शटरिंग टूटी, एक मजदूर की मौत, तीन घायल; यहां पेश आया हादसा

Tue, 25 Feb 2025 07:55 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Feb 2025 07:55 PM IST
सार

मंगलवार को शुंगल में फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत पुल का निर्माण किया जा रहा था। इसी बीच कामगार पुल के लिए बनाए जा रहे पिलर पर शटरिंग लागने का काम कर रहे थे। अचानक मजदूर नीचे गिर गए, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Himachal Solan Shuttering of a bridge under construction on the four-lane broke one laborer died three injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला सोलन और शिमला सीमा पर चल रहे फोरलेन कार्य के दौरान निर्माणाधीन पुल की शटरिंग टूटने से पिलर से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि तीन मजूदर घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय पेश आया, जब मजदूर पिलर पर शटरिंग लगाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर फोरलेन का कार्य चल रहा है। इसमें चंबाघाट से कैथलीघाट तक फोरलेन का दूसरे चरण में कार्य हो रहा है। मंगलवार को शुंगल में फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत पुल का निर्माण किया जा रहा था। इसी बीच कामगार पुल के लिए बनाए जा रहे पिलर पर शटरिंग लागने का काम कर रहे थे। अचानक मजदूर नीचे गिर गए, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान शुकर अहमद, उधमपुर जम्मू-कश्मीर के रूप में की है। जबकि घायलों में उबेद अहमद व अब्दुल करीम जम्मू-कश्मीर और वीरी सिंह मूलरूप से धौलपुर राजस्थान के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायल मजदूरों को फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार दिए हैं। जबकि मृतक के परिजनों को राहत राशि देने के लिए का दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। उधर, डीएसपी सोलन अनिल धौल्टा ने कहा कि मजदूर निर्माणाधीन पुल के पिलर की शटरिंग लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा पेश आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed