फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal school educations board dharamshala gets board bomb threat from failed student

Himachal Pradesh: परीक्षा में फेल विद्यार्थी की हिमाचल शिक्षा बोर्ड को बम से उड़ाने की धमकी, मेल में लिखा...

Sat, 08 Feb 2025 12:34 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 08 Feb 2025 12:34 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बोर्ड के एक विभाग को शुक्रवार को किसी ने मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। मेल के सबजेक्ट में लिखा है कि ‘बच के रहना गोली से टपका दूंगा...’।

विज्ञापन
himachal school educations board dharamshala gets board bomb threat from failed student
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को बम से उड़ाने की धमकी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को परीक्षा में फेल किसी छात्र ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। किसी शिवांक के नाम से आई इस मेल में खुद को 2024 में हुई परीक्षाओं में फेल होने की बात कही है।

विज्ञापन


मेल में क्या लिखा है?
बोर्ड के एक विभाग को शुक्रवार को किसी ने मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। मेल के सबजेक्ट में लिखा है कि ‘बच के रहना गोली से टपका दूंगा...’, जबकि ई-मेल के भीतर लिखा है कि एचपी बॉस तुम तो गए। मेरे रिजल्ट में फेल किया था न। अब गए तुम, ठीक है ना। गुडबाय एंड सीयू अगेन। बम से उड़ा दूंगा। समझ आया-2024 में फेल किया है मेरे को...गुडबाय एचपी बॉस।
विज्ञापन


क्या बोले स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव?
इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि शनिवार को साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज करवाने की स्टाफ को जिम्मेदारी सौंपी है, उन्होंने कहा कि इस मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार ऐसा मामला रिपोर्ट हुआ है कि बोर्ड को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। फिलहाल, अब तक धमकी देने वाले के बारे में कुछ पता नहीं चला है और पुलिस की जांच में सारी बात सामने आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed