फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Samples of oil and ginger-garlic paste failed in Baddi department sent notice

Himachal News : बद्दी में तेल और अदरक-लहसुन पेस्ट के सैंपल फेल, विभाग ने भेजा नोटिस, 30 दिन में मांगा जवाब

Tue, 20 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 20 May 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से भरे सरसों तेल व अदरक-लहसुन पेस्ट के सैंपल फेल हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Samples of oil and ginger-garlic paste failed in Baddi department sent notice
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से भरे सरसों तेल व अदरक-लहसुन पेस्ट के सैंपल फेल हो गए हैं। विभाग ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस भेज दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बीते दिनों बद्दी से सैंपल भरे थे। इसके बाद जांच के लिए कंडाघाट लैब में भेजा गया। कंडाघाट प्रयोगशाला से सोमवार को खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट आई। इसमें ये सैंपल सब-स्टेंडर्ड आए हैं।

विज्ञापन


विभाग ने संबंधित दुकानदारों से 30 दिनों में जवाब मांगा है। इसी के साथ संबंधित पदार्थों के बिल और लाइसेंस पेश करने को भी कहा है। जवाब आने के बाद विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, सोमवार को जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भोजनगर, कुमारहट्टी में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय टीम ने 14 सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट जांच के लिए भेजा है। आगामी दिनों में इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही सैंपलों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन


गौर रहे कि जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गर्मियों के आते ही अलर्ट हो गई है। विभाग ने दो टीमों को फील्ड में उतारा हुआ है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज शर्मा की टीम बीबीएन समेत अन्य जगहों से सैंपल भर रही है। इसी के साथ दूसरी टीम एफएसओ दीक्षा कपिल की टीम कुमारहट्टी, धर्मपुर, भोजनगर समेत अन्य जगहों पर दुकानों में सैंपल भर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बद्दी में दो सैंपल फेल हो गए हैं। संबंधित दुकानदारों को नोटिस भेज दिया है। इसी के साथ 14 सैंपल भी भरे हैं। इन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। -अरुण चौहान, सहायक आयुक्त, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग, सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed