फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal RERA office will be shifted from Shimla to Dharamshala chairman and members will also be deployed

Himachal News: शिमला से धर्मशाला के लिए शिफ्ट होगा रेरा का कार्यालय, अध्यक्ष और सदस्यों की भी होगी तैनाती

Wed, 23 Apr 2025 09:52 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 23 Apr 2025 09:52 AM IST
सार

शिमला से रेरा कार्यालय को धर्मशाला शिफ्ट करने की तैयारी सरकार स्तर पर शुरु हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal RERA office will be shifted from Shimla to Dharamshala chairman and members will also be deployed
रेरा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला से रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) को धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। सरकार स्तर पर इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार पर्यटन राजधानी धर्मशाला को संवारने में लगी है। रेरा के शिफ्ट होने से धर्मशाला में आधारभूत ढांचा विकसित किया जाना है। नियमों में सरकारी और अन्य भवनों का निर्माण होगा। बिल्डर मनमर्जी से काम नहीं कर सकेंगे। प्लॉट और फ्लैटों बनाने वाले बिल्डरों को रेरा में पंजीकृत होना पड़ेगा।

विज्ञापन


हालांकि रेरा में अभी तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की तैनाती नहीं हुई है। नियमों में फाइल जमा होने के 30 दिन के भीतर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की तैनाती की जानी चाहिए। बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार अध्यक्ष और सदस्यों की तैनाती के साथ साथ ही कार्यालय को धर्मशाला के लिए शिफ्ट करने की तैयारी है। उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी ने अध्यक्ष और सदस्यों के लिए साक्षात्कार लिए हैं। अध्यक्ष के लिए 14 जबकि सदस्यों के लिए 25 के करीब आवेदन आए थे। चयन कमेटी ने सरकार के लिए अध्यक्ष के लिए दो नाम भेजे है, इनमें से सरकार को एक के नाम पर मोहर लगनी है जबकि इसी तरह सदस्यों के लिए भी 4 नाम सुलझाए हैं। इनमें से दो लोगों तैनाती की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed