{"_id":"694d2d14c212c0513f00967b","slug":"himachal-registration-for-engineering-courses-can-be-done-five-months-in-advance-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: इंजीनियरिंग कोर्सों के लिए पांच माह पहले कर सकेंगे पंजीकरण, प्री रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: इंजीनियरिंग कोर्सों के लिए पांच माह पहले कर सकेंगे पंजीकरण, प्री रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू
Fri, 26 Dec 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
विपिन चौधरी, धर्मशाला।
विपिन चौधरी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 26 Dec 2025 05:00 AM IST
सार
इंजीनियरिंग कोर्स करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी पैट लीट की प्रवेश परीक्षा के लिए करीब पांच माह पहले ही अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इंजीनियरिंग कोर्स करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए प्री रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले अभ्यर्थी बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) की प्रवेश परीक्षा के लिए करीब पांच माह पहले ही अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।
विज्ञापन
प्री रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर पंजीकरण का फायदा अभ्यर्थियों को मई-जून में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के दौरान किए जाने वाले आवेदनों में मिलेगा। इस दौरान जब भी तकनीकी शिक्षा बोर्ड लीट-पैट के लिए आवेदन मांगेगा, तो पंजीकृत अभ्यर्थियों को उनके दर्शाए गए मोबाइल नंबर और ई-मेल आई पर मैसेज भेजेगा। इसमें लीट-पैट के आवेदन और परीक्षा संबंधी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए विद्यार्थियों को अपना परिचय देना होगा। इसमें उनके एड्रेस से लेकर कौन सी कक्षा में पढ़ रहा है आदि की जानकारी मुहैया करवानी होगी। वहीं अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी सहित भरना होगा।
विज्ञापन
इसलिए जल्दी किया जा रहा पंजीकरण
अकसर देखा गया है कि जब भी बोर्ड की ओर से लीट-पैट के आवेदन मांगे जाते हैं तो कई अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी ही नहीं मिल पाती है। इसके चलते कई अभ्यर्थी आवेदन करने से छूट जाते हैं। इसको देखते हुए ही तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने प्री रजिस्ट्रेशन पोर्टल की शुरुआत की है, ताकि इंजीनियरिंग कोर्स करने का मौका न छूटे।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इंजीनियरिंग कोर्स करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए प्री रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल का फायदा उठाकर कोर्स करने के इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण करवा सकेंगे, जिसमें उन्हें आवेदन मांगे जाने के दौरान फायदा मिलेगा। - अशोक पाठक, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।