फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Refined oil will be expensive in depots too prices increased from 37 to 42 rupees

हिमाचल: डिपुओं में भी महंगा मिलेगा रिफाइंड तेल, 37 से 42 रुपये तक बढ़े दाम, इस बार चने की दाल भी नहीं मिलेगी

Fri, 06 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा सुरेंद्र कौर, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
सुरेंद्र कौर, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 06 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के उन लोगों के लिए चिंता वाली खबर है जो डिपुओं से राशन लेते हैं। बता दें कि डिपुओं में मिलने वाले रिफाइंड तेल के दाम 37 से 42 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Refined oil will be expensive in depots too prices increased from 37 to 42 rupees
राशन डिपो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल के 19.50 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को सरकारी डिपुओं में भी रिफाइंड तेल महंगा मिलेगा। डिपुओं में मिलने वाले रिफाइंड तेल के दाम 37 से 42 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। छह से आठ महीने बाद डिपुओं में मिलने जा रहा रिफाइंड तेल बीपीएल, एपीएल एवं एनएफएसए उपभोक्ताओं को 134 और आयकरदाताओं को 144 रुपये प्रतिलीटर के हिसाब से मिलेगा। पहले रिफाइंड तेल 97 और 102 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। इसके अलावा डिपुओं में इस बार चने की दाल भी नहीं मिलेगी। पहले उपभोक्ताओं को दो किलो चने की दाल लेने का विकल्प दिया जाता था।

विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति निगम शिमला की ओर से रिफाइंड तेल की खरीद को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। इस महीने राशनकार्ड धारकों को डिपुओं के माध्यम से रिफाइंड तेल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि अभी रिफाइंड तेल की सप्लाई एक माह के लिए ही की जा रही है। हिमाचल में कई जिलों में आखिरी बार सितंबर 2024 और कई जगह जनवरी 2025 में सप्लाई की गई थी। इस दौरान बीपीएल, एपीएल और एनएफएसए के उपभोक्ताओं को रिफाइंड 97 रुपये और आयकर दाताओं को 102 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। अब करीब छह से आठ महीने बाद रिफाइंड तेल मिलने जा रहा है। कांगड़ा जिले में इस माह 1136 उचित मूल्यों की दुकानों से रिफाइंड तेल की सप्लाई होगी। इस तरह चंबा, हमीरपुर और अन्य जिलों से भी तेल के ऑर्डर भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े 27 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगने से बढ़े दाम
साढ़े 27 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगने से रिफाइंड तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, अभी भी बाजार के मुकाबले डिपो में लोगों को रिफाइंड तेल 10 से 12 रुपये कम रेट पर मिलेगा।- राजेश्वर गोयल, प्रबंध निदेशक, खाद्य आपूर्ति निगम
विज्ञापन

इस बार बढ़े दामों पर मिलेगा तेल
खाद्य आपूर्ति निगम शिमला की ओर से रिफाइंड के टेंडर कर दिए हैं। इस बाद उपभोक्ताओं को उचित मूल्यों की दुकानों में रिफाइंड मिल जाएगा। इस बार बढ़े दामों पर तेल मिलेगा।- निशिकांत, क्षेत्रीय प्रबंधक, खाद्य आपूर्ति निगम कांगड़ा-चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed