फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal PWD Minister Vikramaditya Singh said Engineers will be held accountable for bad roads

Himachal News: लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- खराब सड़कों के लिए इंजीनियरों की होगी जवाबदेही

Fri, 05 Sep 2025 06:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 05 Sep 2025 06:58 PM IST
सार

लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल में खराब सड़कों के लिए लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों की जवाबदेही होगी। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर डीपीआर तैयार करने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal PWD Minister Vikramaditya Singh said Engineers will be held accountable for bad roads
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह । (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में खराब सड़कों के लिए लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों की जवाबदेही होगी। सड़कों पर की जाने वाली मेटलिंग टारिंग कम से कम पांच साल टिकनी चाहिए लेकिन हिमाचल में सड़कें एक मानसून को भी नहीं झेल पा रही है। इसका कारण निर्माण कार्य सही तरीके से न होना है। इसको देखते ही प्रदेश सरकार ने यह सख्ती दिखाई है।

विज्ञापन

लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि अब सड़क और भवनों के निर्माण कार्य के दौरान इंजीनियरों को ठेकेदारों के कार्यों पर निगरानी रखनी होगी। इनका मौके पर रहना अनिवार्य किया गया है। हिमाचल में 500 सड़कें ऐसी हैं जिनकी हालत ठीक नहीं है। बीते साल इन सड़कों पर टारिंग की गई लेकिन अब इस बार यह सड़कें फिर उखड़ गई हैं। अब इन सड़कों को ठीक करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चरण चार के तहत प्रदेश सरकार हिमाचल की 1560 बस्तियों को सड़क से जोड़ा जाना है। केंद्र से सड़क की सर्वे रिपोर्ट को क्लीयरेंस मिलने पर लोक निर्माण विभाग की ओर से इन सड़कों की डीपीआर तैयार की जानी है। डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार हिमाचल सरकार को सड़क निर्माण के लिए पैसा जारी करेगी।

विज्ञापन

250 आबादी वाली बस्तियों को जोड़ा जा रहा है। इसमें उन सड़कों को भी शामिल किया है जो कच्ची हैं। नाबार्ड के तहत बनी सड़कों को भी इसमें शामिल किया गया है। विधायक प्राथमिकता में भी विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र की सड़कें दी हैं। अब चरण-4 में भी इनका निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग में लगातार बैठकों का दौर जारी है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने स्पष्ट किया है कि इन सड़कों के निर्माण में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर डीपीआर तैयार करने को कहा है। इसके अलावा भू वैज्ञानिकों की रिपोर्ट को भी अनिवार्य किया है। यह इसलिए ताकि सड़कों को नुकसान न पहुं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed