{"_id":"67b5f08cc995c1f0fd08d4f3","slug":"himachal-prisoner-escaped-by-dodging-police-caught-from-forest-near-kangra-mission-hospital-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: कोर्ट में पेशी को लाया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, कांगड़ा मिशन अस्पताल के समीप जंगल से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: कोर्ट में पेशी को लाया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, कांगड़ा मिशन अस्पताल के समीप जंगल से पकड़ा
Wed, 19 Feb 2025 08:24 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 19 Feb 2025 08:24 PM IST
सार
बुधवार को कोर्ट में पेशी के दौरान एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद कांगड़ा पुलिस थाना टीम ने आरोपी को मिशन अस्पताल के पास जंगल से गिरफ्तार किया। चोरी के मामले में रजत को दो साल की सजा हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
चोरी के मामले में जिला कारागार धर्मशाला में सजा काट रहा कैदी बुधवार को कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। दोपहर को पुलिस कर्मी रजत उर्फ रज्जू निवासी वार्ड-7 डूंगा बाजार मंदिर रोड कांगड़ा को धर्मशाला न्यायालय में पेशी को लेकर जा रहे थे, इसी दौरान चकमा देकर आरोपी भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त से कैदी के भागने की सूचना मिलने के बाद कांगड़ा पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ को टीमें भेज दी। पुलिस थानों को भी आरोपी की जानकारी दे दी। इसके बाद कांगड़ा पुलिस थाना टीम ने आरोपी को मिशन अस्पताल के पास जंगल से गिरफ्तार किया। चोरी के मामले में रजत को दो साल की सजा हुई है।
विज्ञापन
धर्मशाला जेल से एक कैदी को बुधवार को पेशी के लिए न्यायालय में ले जाया गया था, जहां से वह चकमा देकर फरार हो गया था। आरोपी को कांगड़ा से गिरफ्तार कर लिया है- विकास भटनागर, जेल अधीक्षक धर्मशाला
विज्ञापन
बुधवार को पेशी के दौरान फरार हुए कैदी को पुलिस ने कांगड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। जिन पुलिस कर्मियों की गिरफ्त से आरोपी फरार हुआ था, उन कर्मियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी- बीर बहादुर, एएसपी कांगड़ा