फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh weather update snowfall rainfall predicted in several districts cold increased

Himachal Weather: कुफरी, नारकंडा व डलहौजी समेत कई इलाकों में बर्फबारी, 1500 वाहन फंसे; गेहूं को मिली संजीवनी

Sat, 28 Dec 2024 10:14 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 28 Dec 2024 10:14 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में ताजा बारिश-बर्फबारी के चलते प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे समेत 136 सड़कें फिर से अवरुद्ध हो गई हैं। सोलंगनाला एवं पलचान के बीच 1,500 से अधिक वाहन फंस गए हैं, इन्हें पुलिस रेस्क्यू कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
himachal pradesh weather update snowfall rainfall predicted in several districts cold increased
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर हो रही ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल में दो दिन धूप खिलने के बाद फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को कुफरी, नारकंडा और डलहौजी समेत कई इलाकों में हिमपात हुआ है। ताजा बारिश-बर्फबारी के चलते प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे समेत 136 सड़कें फिर से अवरुद्ध हो गई हैं। नारकंडा में बर्फबारी के कारण राजधानी से ऊपरी शिमला का सड़क संपर्क फिर कट गया है। देर शाम मनाली में फाहे गिरे। सोलंगनाला और आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग को यातायात के लिए बंद कर दिया है। पर्यटकों के सोलंगनाला से आगे जाने पर रोक लगा दी गई है। सोलंगनाला एवं पलचान के बीच 1,500 से अधिक वाहन फंस गए हैं, इन्हें पुलिस रेस्क्यू कर रही है। बर्फबारी के कारण 65 ट्रांसफार्मर ठप होने से कई इलाकों में बिजली नहीं है। पानी की 18 स्कीमें फिर से प्रभावित हो गई हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग की दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी के बीच शुक्रवार को शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और सिरमौर के पहाड़ों पर हिमपात शुरू हो गया है। धर्मशाला में धौलाधार की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हो रही है। रोहतांग दर्रा के साथ जलोड़ी दर्रा, अटल टनल, सिस्सू, कोकसर, लाहौल, भरमौर, डलहौजी, पांगी और चुराह सहित किहार के पहाड़ों पर हिमपात हुआ है। शिमला के अलावा कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी बिलासपुर और ऊना में बारिश हो रही है। शिमला रात 9 बजे भारी बारिश हुई। प्रशासन ने पर्यटकों को ऊंचाई और बर्फ वाले इलाकों में एहतियात बरतने के लिए कहा है। उधर, मौसम के बदले मिजाज के चलते प्रदेश भर ठंड बढ़ गई है। कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर बर्फ की परत जमने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। वाहन फिसल रहे हैं। नारकंडा में करीब एक फीट तक बर्फबारी होने से एनएच फिर बाधित हो गया है। इससे राजधानी का अपर शिमला और किन्नौर से संपर्क कट गया है। वाहनों की आवाजाही वाया बसंतपुर हो रही है। किन्नौर जिले की अधिकांश सड़कें यातायात के लिए ठप हो गई हैं।

विज्ञापन

मंडी में बर्फ पर फिसलने से युवक की मौत
मंडी के बालीचौकी में एक स्थानीय युवक की बर्फ पर फिसलने से मौत हो गई। युवक घर के कुछ दूरी पर लकड़ियां लाने गया था। क्षेत्र में हुई बर्फबारी के चलते युवक बर्फ पर फिसलकर खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।

आज भी बारिश -बर्फबारी शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार को भी प्रदेश कई इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। निचले और मध्यम क्षेत्रों में अंधड़, बिजली गिरने और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट किया है। 29 को येलो और 30 को फिर शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है। 29 और 30 दिसंबर को मंडी और बिलासपुर में कोहरा पड़ेगा। एक जनवरी को मैदानी एवं मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। उच्च पर्वतीय एक-दो क्षेत्रों में ही बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

न्यूनतम तापमान
 
ताबो  -11.0
कल्पा -1.1
केलांग -6.4
कुकुमसेरी -7.2
समदो -6.5
मनाली 0.2
शिमला 5.0
कुफरी  3.0
नारकंडा 1.6
भुंतर  1.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed