फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Two teachers from Chamba will receive Dr APJ Abdul Kalam National Teacher Award

Himachal Pradesh: चंबा के दो अध्यापकों को मिलेगा डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

Fri, 31 Jan 2025 08:23 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 31 Jan 2025 08:23 PM IST
सार

चंबा जिले के दो शिक्षकों को डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। युद्धवीर टंडन शिक्षा खंड सुंडला के अधीन आते राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौड़ा में बतौर कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक सेवाएं दे रहे हैं। जबकि, सुरेंद्र शर्मा शिक्षा खंड पांगी के अधीन आती जनजातीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुलाल में शिक्षण कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Two teachers from Chamba will receive Dr APJ Abdul Kalam National Teacher Award
शिक्षक युद्धवीर टंडन/शिक्षक सुरेंद्र शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिक्षा सागर संस्था के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान समारोह में चंबा जिले के दो शिक्षकों को डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। जिसमें चंबा के युद्धवीर टंडन और सुरेंद्र शर्मा का चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किया गया है।

विज्ञापन


युद्धवीर टंडन शिक्षा खंड सुंडला के अधीन आते राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौड़ा में बतौर कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक सेवाएं दे रहे हैं। जबकि, सुरेंद्र शर्मा शिक्षा खंड पांगी के अधीन आती जनजातीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुलाल में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। संस्था द्वारा नवाचारी शिक्षकों के योगदान को देखते हुए राष्ट्रीय स्तरीय समिति का गठन किया गया था। जिसने देशभर से आए सैकड़ों आवेदनों में से इन दोनों शिक्षकों का चयन किया। इनका चयन शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित राजगढ़ में 2 फरवरी को इन शिक्षकों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed