{"_id":"67c86924c2e19cdc5d02e888","slug":"himachal-pradesh-this-year-wheat-will-be-purchased-at-rs-2425-per-quintal-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: इस साल 2425 रुपये प्रति क्विंटल होगी गेहूं खरीद, किसानों को पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: इस साल 2425 रुपये प्रति क्विंटल होगी गेहूं खरीद, किसानों को पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण
Wed, 05 Mar 2025 08:42 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 05 Mar 2025 08:42 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में इस साल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं खरीदी जाएगी। प्रदेश में गेहूं की खरीद की अवधि 8 अप्रैल से 15 जून तक निर्धारित की है। किसानों से गेहूं की खरीद के लिए ऑनलाइन पोर्टल hpappp.nic.in पर पंजीकरण 8 जनवरी से आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन
गेहूं।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में रबी खरीद सीजन के दौरान किसानों से गेहूं की खरीद बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। गेहूं की खरीद हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
राज्य कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से फतेहपुर, रियाली, मिलवां, नगरोटा-बगवां, पांवटा साहिब, धौलाकुंआ, मार्किट यार्ड नालागढ़, बद्दी मालपुर, टकारला, रामपुर में 10 मंडियां स्थापित की जाएंगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रबी खरीद सीजन 2025-26 में किसानों से गेहूं की खरीद और अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में गेहूं की खरीद की अवधि 8 अप्रैल से 15 जून तक निर्धारित की है। किसानों से गेहूं की खरीद के लिए ऑनलाइन पोर्टल hpappp.nic.in पर पंजीकरण 8 जनवरी से आरंभ कर दिया है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि इस सुविधा से जुड़ने के लिए वे संबंधित जिला के नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले व क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति से संपर्क करें।
विज्ञापन
गेहूं की फसल का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज करने के उपरांत फसल चयनित मंडी में लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अनुसार दो दिन के भीतर किसानों को भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।