फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Students are wrong in maths but amazing in music hp board result

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के बच्चे हिसाब-किताब में गड़बड़, सुर-ताल में कमाल; जानें क्यों कह रहे हैं हम ऐसा

Sat, 07 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 07 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का गणित कमजोर है लेकिन संगीत में पूरी रूचि है। क्योंकि स्कूल शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम यही कह रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh Students are wrong in maths but amazing in music hp board result
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का हिसाब पूरी तरह से कच्चा है। मार्च, 2025 में हुई हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में गणित विषय में 10वीं का परिणाम 79, जबकि 12वीं का परिणाम 89 फीसदी रहा है। सूबे के विद्यार्थियों ने संगीत में रुचि दिखाते हुए 100 फीसदी परिणाम दिया है, जबकि व्यावसायिक विषयों में भी विद्यार्थियों का रुझान उल्लेखनीय रहा है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च में 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का आयोजन किया था। इन परीक्षाओं का परिणाम मई में घोषित किया गया। इस दौरान विषय बार पास प्रतिशतता में गणित में विद्यार्थी पिछड़े नजर आए। 10वीं में गणित के लिए 70,179 विद्यार्थियों ने परीक्षा देने के लिए आवेदन किया था। इसमें से 362 अनुपस्थित रहे थे। 69,817 ने परीक्षा दी। इसमें 55,156 परीक्षार्थी पास हुए। 10,780 विद्यार्थियों का परिणाम फेल रहा है। गणित विषय की पास प्रतिशतता 79 फीसदी रही है। इसी तरह 12वीं में गणित में 10,545 परीक्षार्थी बैठे। इसमें से 9483 पास, जबकि 650 परीक्षार्थियों का परिणाम फेल रहा। पास प्रतिशतता 89.93 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं में सुर्खियों में रहा अंग्रेजी विषय का परिणाम 96.73 फीसदी रहा है। अंग्रेजी का 67,475 विद्यार्थियों ने पेपर दिया। इसमें 65,269 को सफलता हासिल हुई, जबकि 1965 अभ्यर्थियों का परिणाम निराशाजनक रहा। दूसरी ओर संगीत का परिणाम 10वीं-12वीं में 100 फीसदी रहा है, जबकि वोकेशनल विषयों का परिणाम भी 99 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन

10वीं-12वीं के मुख्य विषयों क्या स्थिति
 
विषय 10वीं 12वीं
गणित 79 89.93
हिंदी 94.99 96.23
अंग्रेजी 93.32 96.73
केमिस्ट्री - 93.91
अर्थशास्त्र 91.33 94.92
जियोग्राफी - 99.82
फिजिक्स - 92.05
संगीत 100 100
प्लंबर 100 100
कंप्यूटर साइंस 98.35  99.11
बायोलाजी - 94.57
बिजनेस स्टडी - 97.67
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed