फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Recruitment for 182 BRCC posts begins applications can be made till 18th

Himachal Pradesh: बीआरसीसी के 182 पदों पर भर्ती शुरू, 18 तक कर सकेंगे आवेदन; 15 साल का शैक्षणिक अनुभव जरूरी

Fri, 06 Dec 2024 05:32 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 06 Dec 2024 05:32 PM IST
सार

बीआरसीसी के 182 पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 18 दिसंबर तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh Recruitment for 182 BRCC posts begins applications can be made till 18th
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोऑर्डिनेटर (बीआरसीसी) के 182 पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने नए नियमों से भर्ती शुरू करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। 18 दिसंबर तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बीआरसीसी के पदों पर पहले रह चुके शिक्षकों की दोबारा नियुक्ति नहीं होगी। लिखित परीक्षा, अनुभव और साक्षात्कार के आधार पर शिक्षा सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी चयन करेगी।

विज्ञापन

हाईकोर्ट ने नवंबर 2023 में भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई थी। तब से ब्लॉक अधिकारी ही बीआरसीसी का काम संभाल रहे थे। राज्य सरकार ने बीते साल भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया था। इसको लेकर कुछ शिक्षक हाईकोर्ट चले गए थे। बीते दिनों हाईकोर्ट ने शिक्षकों की याचिका को खारिज कर भर्ती को हरी झंडी दी है। इसी कड़ी में अब समग्र शिक्षा के परियोजना निदेशालय ने भर्तियां शुरू करने के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद सरकार ने बीआरसीसी के भर्ती नियमों में बदलाव किया है। पांच साल के लिए भर्ती करने का सरकार ने नया प्रावधान किया है। पूर्व में तीन साल के लिए इन्हें नियुक्त किया जाता था। 50 फीसदी नियुक्तियां जेबीटी और 25-25 फीसदी टीजीटी व प्रवक्ता कैडर से करने का फैसला लिया गया। लिखित परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों का शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी ने साक्षात्कार के माध्यम से चयन करना है। प्रवक्ताओं को पहली बार इस भर्ती में शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल का शैक्षणिक अनुभव जरूरी
15 वर्ष से कम शैक्षणिक अनुभव वाले शिक्षक इन नियुक्तियों के लिए पात्र नहीं माने गए हैं। प्राइमरी की कक्षाओं के लिए जेबीटी और अन्य कक्षाओं के लिए टीजीटी और प्रवक्ताओं को बीआरसीसी नियुक्त करने की योजना है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से डिग्री करने वाले शिक्षक ही पात्र माने गए हैं। कंप्यूटर और समग्र शिक्षा की योजनाओं की जानकारी होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया के तहत 40 अंक लिखित परीक्षा और कक्षा में पढ़ाने के तरीके के आधार पर दिए जाने हैं। 40 अंक शैक्षणिक योग्यता और 20 अंक साक्षात्कार के रखे गए हैं। बीआरसीसी पर समग्र शिक्षा अभियान, शिक्षक प्रशिक्षण और सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को कार्यान्वित करने की जिम्मेदारी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed