फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Mandi first 500 meter long box tunnel will be built at a cost of Rs 250 crore

Himachal Pradesh: 250 करोड़ से बनेगी 500 मीटर लंबी हिमाचल प्रदेश की पहली बॉक्स टनल, लोगों को जाम से मिलेगी राहत

Fri, 03 Oct 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा राकेश राणा, मंडी।
राकेश राणा, मंडी। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 03 Oct 2025 05:00 AM IST
सार

मंडी जिले के थलौट में बनने वाली बॉक्स टनल पर 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बॉक्स टनल पहाड़ में खोदाई करके नहीं बनाई जाती है। यह खुले में कंकरीट के स्ट्रक्चर में बॉक्स आकार में बनाई जाती है। विस्तार से जानें...

विज्ञापन
Himachal Pradesh Mandi first 500 meter long box tunnel will be built at a cost of Rs 250 crore
बॉक्स टनल (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सामरिक दृष्टि से अहम कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर हिमाचल प्रदेश की पहली बॉक्स टनल बनाई जाएगी। मंडी जिले के थलौट में बनने वाली इस टनल पर 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 500 मीटर लंबी यह आर्टिफिशियल टनल थलौट बाजार को बाईपास करेगी, जिससे रोज़ाना लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मौजूदा परिस्थितियों और खतरों का पूरा अध्ययन करने के बाद इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का प्रस्ताव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया है। मंत्रालय की मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। औट में नई टनल तैयार हो चुकी है, लेकिन थलौट क्षेत्र की जियो टैग जांच में स्टेटा खराब पाया गया है। यहां मलबे की समस्या गंभीर है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से बॉक्स टनल का विकल्प चुना गया है। टनल के साथ एक सुरक्षा दीवार भी बनाई जाएगी, जिससे मलबा रिहायशी इलाकों की ओर न जा सके। इस टनल के शुरू होने के बाद यातायात औट की नई टनल से होकर गुज़रेगा। इससे थलौट बाजार में ट्रैफिक का दबाव कम होगा। परियोजना पूरी होने पर पुरानी औट टनल का भी आधुनिकीकरण किया जाएगा और उसे अन्य आधुनिक टनलों की तरह सुविधाजनक बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है बॉक्स टनल
बॉक्स टनल पहाड़ में खोदाई करके नहीं बनाई जाती है। यह खुले में कंकरीट के स्ट्रक्चर में बॉक्स आकार में बनाई जाती है। इस तरह की टनल मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश में किसी भी फोरलेन परियोजना में नहीं है। इसमें लागत अधिक आती है, लेकिन परिस्थितियों के अनुसार थलौट में इसकी जरूरत आंकी गई है।
विज्ञापन

थलौट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यहां बॉक्स टनल प्रस्तावित है। इसका प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर नियमानुसार कार्य किया जाएगा। - वरुण चारी, एनएचएआई पीआईयू मंडी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed