फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh High Court threatened with human suicide IED attack premises evacuated immediately

Himachal News: हिमाचल हाईकोर्ट को आत्मघाती हमले से उड़ाने की धमकी, चार घंटे सर्च ऑपरेशन; झूठी निकली धमकी

Mon, 09 Jun 2025 07:14 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 09 Jun 2025 07:14 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मानव आत्मघाती आईईडी हमले को लेकर मेल मिली है। जिसके बाद पूरे हाईकोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया, जिससे न्यायाधीशों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
 

विज्ञापन
Himachal Pradesh High Court threatened with human suicide IED attack premises evacuated immediately
हाईकोर्ट के बाहर खड़े क्यूआरटी के जवान । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल उच्च न्यायालय को एक बार फिर उड़ाने की धमकी मिली है। उच्च अधिकारियों को ईमेल से मिली धमकी के बाद शिमला पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद चार घंटे तक हाईकोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान भवन के हर कमरे की जांच पड़ताल के साथ ही आसपास के क्षेत्र की भी गहनता से छानबीन की गई। बम निरोधक दस्ते, त्वरित प्रतिक्रिया दल, डॉक स्क्वॉड और अन्य पुलिस के जवानों ने इसमें अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन

 

घंटों तक चले इस सर्च ऑपरेशन के बाद धमकी को झूठी चेतावनी घोषित किया गया है। हालांकि पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि आखिरकार ईमेल के माध्यम से कहां से यह धमकी जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश उच्च न्यायालय के अधिकारियों को सोमवार को ईमेल पर मानव आत्मघाती हमलावरों द्वारा इंप्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) परिसर या भवन में लाए जाने की धमकी मिली। मामले की गंभीरता से को देखते हुए डीआईजी साउथ रेंज अंजुम आरा, एएसपी रतन सिंह नेगी की अगुवाई में बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड, त्वरित प्रक्रिया दल के जवान मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें- Himachal News: महाराष्ट्र के ट्रैकर की हिमाचल में मौत, अचानक बिगड़ी तबीयत
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चार घंटे तक प्रदेश उच्च न्यायालय के हर कमरे की गहनता से पड़ताल की गई। इस दौरान प्रवेश द्वारों और आसपास के परिसर में भी हर जगह सेनिटाइजेशन और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। चार घंटे तक चले इस गहन तलाशी अभियान में कोई विस्फोटक सामग्री या वास्तविक खतरा नहीं मिला, और इस अलर्ट को झूठी चेतावनी घोषित किया गया।
विज्ञापन

एसपी शिमला का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे गौरव सिंह ने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। उच्च न्यायालय की सामान्य कार्यप्रणाली को चरणबद्ध एवं सुरक्षित तरीके से बहाल किया जा रहा है। उन्होंने शिमला पुलिस आम जनता से अपील की कि वे शांत रहें लेकिन सतर्क बने रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed