फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Father arrested for misdeeds daughter in Bilaspur family had asked him to keep quiet

Himachal Pradesh: बिलासपुर में बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, परिजनों ने चुप रहने को कहा था

Sun, 13 Apr 2025 11:44 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Apr 2025 11:44 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Father arrested for misdeeds daughter in Bilaspur family had asked him to keep quiet
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बेटी से दुष्कर्म के आरोप में बिलासपुर महिला थाना पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया है। 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुकी छात्रा ने पिता की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन से की। आरोप हैं कि लंबे समय से आरोपी शारीरिक शोषण कर रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामला झंडूता विधानसभा के एक क्षेत्र का है। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया है कि 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है। जब वह छठी कक्षा में थी तो पिता ने दुष्कर्म किया। जब समझ आया कि यह गलत हो रहा तो रोका। इसके बाद पिता ने सारी सुविधाएं देना बंद कर दी। पढ़ाई भी प्रभावित होने लगी। पीड़िता ने बताया है कि जब इस बारे में घर पर मां और अन्य परिजनों को बताया तो उन्होंने भी बेइज्जती होने का डर दिखाकर चुप रहने को कहा। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed