फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh 6202 posts of Aaya will be filled in pre-primary schools process started

हिमाचल प्रदेश : प्री प्राइमरी स्कूलों में भरेंगे आया के 6202 पद, प्रक्रिया शुरू; 4,075 रुपये मिलेगा मानदेय

Tue, 16 Sep 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 16 Sep 2025 04:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के सभी प्री-प्राइमरी स्कूलों में नर्सरी और केजी कक्षा के छोटे बच्चों की देखभाल, साफ-सफाई और बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखने के लिए पार्ट टाइम आधार पर आया नियुक्त की जाएंगी। इन पदों के लिए महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh 6202 posts of Aaya will be filled in pre-primary schools process started
हिमाचल प्रदेश सरकार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के प्री-प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की देखभाल और सुविधा के लिए लंबे समय से लंबित आया के 6202 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन भर्तियों को अब हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन के माध्यम से करवाया जाएगा। निगम की ओर से जिला स्तर पर निजी कंपनियों का चयन कर लिया गया है, जो स्थानीय स्तर पर आया की भर्ती सुनिश्चित करेंगी।

विज्ञापन


इससे पहले सरकार ने ये नियुक्तियां नाइलेट कंपनी के माध्यम से करवाने का निर्णय लिया था, लेकिन अब एजेंसी बदलकर राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स काॅरपोरेशन को जिम्मा सौंपा गया है। प्रदेश के सभी प्री-प्राइमरी स्कूलों में नर्सरी और केजी कक्षा के छोटे बच्चों की देखभाल, साफ-सफाई और बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखने के लिए पार्ट टाइम आधार पर आया नियुक्त की जाएंगी। इन कर्मचारियों को हर माह 4,075 रुपये मानदेय दिया जाएगा। इन पदों के लिए महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

सरकार का कहना है कि इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की स्थानीय महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा, साथ ही स्कूलों में छोटे बच्चों को अतिरिक्त सुरक्षा और देखभाल भी सुनिश्चित होगी। इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन की ओर से जिलों में चयनित की की कंपनियां योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी। इससे पारदर्शिता सुनिश्चित करने का दावा किया जा रहा है। यह कदम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रारंभिक शिक्षा पर जोर और प्री-प्राइमरी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण देखभाल मुहैया करवाने की दिशा में अहम साबित होगा।

6200 प्रशिक्षकों की भर्ती को आए सभी आवेदकों के नाम वेबसाइट पर अपलोड
प्री प्राइमरी स्कूलों में 6200 प्रशिक्षकों की भर्ती को आए सभी आवेदकों के नाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। बीते कुछ माह के दौरान इनके जिला स्तर पर साक्षात्कार लिए गए हैं। इसी सप्ताह के अंत तक चयनित प्रशिक्षकों की सूची जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। कारपोरेशन की ओर से शिक्षा विभाग को चयनित प्रशिक्षकों की सूची भेजी जाएगी। इसके बाद सरकार की मंजूरी लेकर प्रशिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed