{"_id":"67979fddf487204d3e06f3e9","slug":"himachal-prades-shimla-after-an-argument-in-buthli-of-melthi-he-stabbed-his-friend-with-a-knife-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: शराब पीने बैठे चार 'यार', पीते-पीते हो गई बहस; साथी पर किया चाकू से वार; यहां का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: शराब पीने बैठे चार 'यार', पीते-पीते हो गई बहस; साथी पर किया चाकू से वार; यहां का है मामला
Mon, 27 Jan 2025 08:32 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 27 Jan 2025 08:32 PM IST
सार
जिला शिमला कटलाह पंचायत के तहत मेलठी गांव के बुठली में शराब पीने के बाद आपस में बहस के दौरान साथी ने दूसरे के पेट पर चाकू से वार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिक्कर तहसील के तहत कटलाह पंचायत के तहत मेलठी गांव के बुठली में शराब पीने के बाद आपस में बहस के दौरान साथी ने दूसरे के पेट पर चाकू से वार कर दिया। इसमें उसके पेट पर हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चौकी टिक्कर के प्रभारी एएसआई मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, राजीव पुत्र गांव करछारी, शरौंथा तहसील रोहड़ू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह और उसके साथी यशवंत निवासी करछारी, बालकृष्ण शर्मा निवासी घराला, विक्की निवासी कुपड़ी और कुशल सम्राट निवासी मेलठी बुथली बाजार के पास सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान उनकी किसी बात को लेकर आपस में बहस हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान कुशल सम्राट ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। उसके बाद जब वह वहां से जाने लगा तो कुशल सम्राट ने अचानक उनका रास्ता रोक लिया। इस दौरान कुशल ने चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि मौके पर मौजूद यशवंत, बालकृष्ण और विक्की ने उसे बचाया। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस चौकी टिक्कर के प्रभारी एएसआई रविंद्र कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन