फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Opportunity to become umpire scorer, referee and trainer HPCA seeks applications till 15th

हिमाचल प्रदेश: अंपायर, स्कोरर, रेफरी और ट्रेनर बनने का मौका, HPCA ने 15 तक मांगे आवेदन; ये प्रमाण पत्र जरूरी

Thu, 10 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 10 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने 15 जुलाई तक अंपायर, स्कोरर, रेफरी और ट्रेनर के कोर्सों के लिए आवेदन मांगे हैं।  उम्मीदवार को कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान जरूरी है। जानें सबकुछ विस्तार से...

विज्ञापन
Himachal Opportunity to become umpire scorer, referee and trainer HPCA seeks applications till 15th
एचपीसीए - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मानसून सीजन शुरू होते ही हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) अंपायर, स्कोरर, रेफरी और ट्रेनर के कोर्साें का आयोजन करेगा। इसके लिए एचपीसीए ने 15 जुलाई तक इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने वाले हर व्यक्ति के पास हिमाचली प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को कोर्स के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


बरसात की दस्तक के साथ ही एचपीसीए ने सीजन के अपने सभी शेष क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित कर दिए हैं, ताकि बारिश से टूर्नामेंट में बाधा न आए। सीजन के बचे हुए घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट सितंबर के अंत में शुरू होंगे। इस खाली समय में एचपीसीए अंपायर, स्कोरर, रेफरी और ट्रेनर के लेबल ओ के कोर्साें का आयोजन करेगा। इसके लिए कोर्स के तय मापदंडों के तहत पूर्व खिलाड़ी और युवा इसके लिए मेल से एचपीसीए के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। लेवल-ओ अंपायर कोर्स के आवेदक की क्रिकेट पृष्ठभूमि होने के साथ शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। लेवल-ओ स्कोरर कोर्स के लिए क्रिकेट पृष्ठभूमि के साथ उम्मीदवार की आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन


मैच रेफरी कोर्स उम्मीदवार के लिए राष्ट्रीय/राज्य/जिला स्तर पर क्रिकेट खेलने का अनुभव होना चाहिए। इसमें स्नातक पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवार को कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 55 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसमें एचपीसीए पैनल के सेवानिवृत्त अंपायर पात्र हैं। ट्रेनर कोर्स के लिए बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन होना चाहिए। क्रिकेट की पृष्ठभूमि के साथ उम्मीदवार की आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। एचपीसीए के संयुक्त सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि एचपीसीए की ओर से अंपायर, स्कोरर, रेफरी और ट्रेनर के लेवल ओ के कोर्स करवाए जा रहे हैं। आवेदन करने वाले हर व्यक्ति के पास हिमाचली प्रमाण पत्र होना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed