फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Now tourists will be able to book parking before reaching Shimla booking will be done through app

Himachal News: शिमला पहुंचने से पहले पार्किंग बुक करवा सकेंगे अब सैलानी, ऐप से होगी बुकिंग; जल्द मिलेगी सुविधा

Tue, 08 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 08 Oct 2024 05:00 AM IST
सार

पर्यटक अब शिमला पहुंचने से पहले ही गाड़ी के लिए पार्किंग बुक करवा सकेंगे। पार्किंग की ऑनलाइन बुकिंग हो सकेगी। तारादेवी में एलईडी स्क्रीन पर खाली पार्किंग की जानकारी मिलने पर इनकी बुकिंग करवाई जा सकेगी। 

विज्ञापन
Himachal Now tourists will be able to book parking before reaching Shimla booking will be done through app
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

हर साल हिल्स क्वीन शिमला आने वाले हजारों सैलानियों को अब गाड़ी खड़ी करने के लिए शहर में नहीं भटकना पड़ेगा। शहर में पहुंचने से पहले ही सैलानी अपनी गाड़ी के लिए पार्किंग बुक करवा सकेंगे। इसके लिए राजधानी में बनी दो पार्किंग को स्मार्ट पार्किंग में बदला जा रहा है। नगर निगम जर्मनी की कोको पार्क कंपनी के साथ मिलकर दिवाली से पहले ही यह नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके तहत पार्किंग की अब ऑनलाइन बुकिंग हो सकेगी। पायलट आधार पर इस सुविधा को शुरू करने के लिए शहर की लिफ्ट और ढली पार्किंग को चिन्हित किया गया है।

विज्ञापन


लिफ्ट पार्किंग में 700 तो ढली पार्किंग में 150 वाहनों को पार्क करने की सुविधा है। योजना सफल रही तो शहर की बाकी पार्किंग में भी इसे लागू किया जाएगा। ढली और लिफ्ट पार्किंग में जल्द ही सीसीटीवी कैमरों समेत आनलाइन सिस्टम स्थापित होगा। इसके अलावा तारादेवी में बने शहर के प्रवेशद्वार पर भी बड़ी एलईडी स्क्रीन लगेगी। यह स्क्रीन शिमला में बनी इन दोनों पार्किंग से ऑनलाइन जुड़ेगी। इन पार्किंग में कुल कितनी गाड़ियां खड़ी हैं और कितनी पार्किंग खाली है, इसकी सटीक जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। ऐसे में चंडीगढ़ से शिमला आने वाले सैलानियों को तारादेवी पहुंचते ही पता चल जाएगा कि शहर में किस पार्किंग में जगह खाली है।

विज्ञापन

ऐप से होगी बुकिंग, शुल्क भुगतान
तारादेवी में एलईडी स्क्रीन पर खाली पार्किंग की जानकारी मिलने पर इनकी बुकिंग करवाई जा सकेगी। यह बुकिंग और पार्किंग शुल्क भुगतान मोबाइल ऐप से होगा। ऐप की जानकारी भी स्क्रीन पर दी जाएगी। कंपनी इस ऐप को भी तैयार कर रही है। नगर निगम के अनुसार कोको पार्क कंपनी अपने खर्च पर दो पार्किंग में यह प्रोजेक्ट शुरू कर रही है। यह कंपनी स्मार्ट पार्किंग की सुविधा लोगों को देती है। शिमला में हर साल हजारों सैलानी पहुंचते हैं। पर्यटन सीजन और वीकेंड पर यहां ज्यादातर पार्किंग फुल रहती है जिससे सैलानियों को भटकना पड़ता है। अब इन्हें स्मार्ट पार्किंग की सुविधा से राहत मिलेगी।

जल्द मिलेगी सुविधा : निदेशक
शहर की दो पार्किंग को स्मार्ट पार्किंग में बदला जा रहा है। शिमला पहुंचने से पहले ही तारादेवी एंट्री गेट पर सैलानियों को पता लग जाएगा कि शहर में किस पार्किंग में जगह खाली है। ऐप से इनकी बुकिंग करवाई जा सकेगी। इसी माह सुविधा को शुरू करने की तैयारी है- धीरज चंदेल, प्रोजेक्ट निदेशक नगर निगम शिमला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed