फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal No-stopping zones will be established on highways and four-lane roads

हिमाचल प्रदेश: हाईवे और फोरलेन पर बनेंगे नो स्टॉपिंग जोन, ट्रैफिक राइडर भी होंगे तैनात; वाहन रोका तो कार्रवाई

Sat, 01 Nov 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 01 Nov 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों और फोरलेन मार्गों पर नो स्टॉपिंग जोन चिन्हित किए जाएंगे। इन क्षेत्रों में वाहन रोकने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal No-stopping zones will be established on highways and four-lane roads
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने एक नई पहल शुरू करने जा रही है। प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों और फोरलेन मार्गों पर नो स्टॉपिंग जोन चिन्हित किए जाएंगे। इन क्षेत्रों में वाहन रोकने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के साथ मिलकर योजना तैयार करने जा रहा है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्गों और फोरलेन पर सर्वे कर नो स्टॉपिंग जोन चिन्हित किए जाएंगे। ऐसे क्षेत्रों का तलाशा जाएगा जहां अचानक वाहन रुकने से हादसों की संभावना अधिक होती है। तीखे मोड़, पुलों के पास, सुरंगों और तीव्र ढलानों वाले क्षेत्र को चिन्हित कर नो स्टॉपिंग जोन के बोर्ड लगाए जाएंगे। प्रदेश पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग टीमों को इन जोनों की निगरानी की जिम्मेदारी दी जाएगी। नो स्टॉपिंग जोन व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए हाईवे पेट्रोलिंग टीमें हर 20 से 25 किलोमीटर पर तैनात रहेंगी। औचक निरीक्षण का जिम्मा ट्रैफिक राइडर स्क्वॉड को सौंपा जाएगा। नो स्टॉपिंग जोन में वाहन रोकने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 122 के तहत अनुचित पार्किंग पर 500–1,000 रुपये जुर्माना होगा। ट्रैफिक पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी चालान जारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नो स्टॉपिंग जोन चिन्हित करने से न केवल दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि यातायात प्रवाह को भी सुचारु बनाया जा सकेगा। प्रदेश के स्थानीय लोग और सैलानी नो स्टॉपिंग जोन पर गाड़ी न रोकें इसके लिए एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के सहयोग से ‘नो स्टॉपिंग’ के बोर्ड भी लगाए जाएंगे। - अशोक तिवारी, पुलिस महानिदेशक
विज्ञापन

सबसे पहले इन मार्गों पर लागू होगी व्यवस्था
कालका–शिमला एनएच
मनाली–चंडीगढ़ फोरलेन
पठानकोट–मंडी एनएच
कांगड़ा–धर्मशाला मार्ग
 

नो स्टॉपिंग जोन क्या होता है?(What is a No Stopping Zone?)
नो स्टॉपिंग जोन एक सड़क का वह हिस्सा होता है जहां किसी भी वाहन को रोकना पूरी तरह प्रतिबंधित होता है – चाहे 1 सेकंड के लिए भी नहीं। यह नियम सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रवाह को बनाए रखने के लिए लागू किया जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed