फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News You can get oil at cheaper rates from the depot by showing the wedding card

Himachal News: सुक्खू सरकार की लोगों को राहत! शादी का कार्ड दिखाकर डिपो से ले सकेंगे सस्ती दरों पर तेल

Fri, 11 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 11 Oct 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल में लोग शादी व अन्य समारोहों के लिए डिपो से जरूरत के मुताबिक तेल ले सकेंगे। इसके लिए खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने खाद्य आपूर्ति निगम को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
Himachal News You can get oil at cheaper rates from the depot by showing the wedding card
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अब शादी व अन्य समारोहों के लिए भी लोग डिपो से सस्ती दरों पर खाद्य तेल सकेंगे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस बारे में खाद्य आपूर्ति निगम को पत्र लिखा है। यह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की बजट घोषणा है। ऐसे में खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। वहीं, निगम ने भी तेल मुहैया कराने को लेकर कंपनियों से आवेदन मांग लिए हैं।

विज्ञापन


इस महीने से इस योजना को सिर चढ़ाया जा सकता है। सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड पर डिपो में दो लीटर (एक रिफाइंड और एक सरसों) तेल दिया जा रहा है। अब सरकार ने व्यवस्था की है कि शादी व अन्य समारोह के लिए लोग डिपो से जरूरत के मुताबिक तेल ले सकेंगे। इसके लिए लोगों को शादी का कार्ड व समारोह के आयोजन के बारे में लिखित में बताना होगा। उल्लेखनीय है कि अभी शादी व अन्य समारोह के लिए लोगों को मार्केट से महंगी दरों पर तेल उठाना पड़ता है। बाजार में इस समय अच्छी क्वालिटी का सरसों तेल करीब दो सौ रुपये लीटर के आसपास है, जबकि डिपो में यह तेल 124 रुपये के करीब मिलता है। बीपीएल उपभोक्ताओं को यह तेल और भी सस्ता मिलता है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में कुल राशन कार्ड धारकों की संख्या 19,65,589 है। 44 सौ के करीब डिपुओं के माध्यम से सस्ते राशन की सुविधा का लाभ उठा रहे है। उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को आटा, चावल, तेल, तीन दाले, नमक, चीनी सस्ते दामों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग शादी व अन्य समारोहों के लिए डिपो से जरूरत के मुताबिक तेल ले सकेंगे। इसके लिए खाद्य आपूर्ति निगम को पत्र भेजा गया है। सरकार के इस फैसले से लोगों को बढ़ी राहत मिलेगी- राम कुमार गौतम, निदेशक खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed