फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Vigilance action Food Safety Assistant Commissioner caught taking bribe of Rs 1 lakh 10 thousand

Himachal News: कुल्लू में 1 लाख 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2025 10:06 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 08 Feb 2025 10:06 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में विजिलेंस की टीम खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त सहित तीन लोगों को एक लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

विज्ञापन
Himachal News Vigilance action Food Safety Assistant Commissioner caught taking bribe of Rs 1 lakh 10 thousand
आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विजिलेंस ने कुल्लू में खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय में दबिश देकर सहायक आयुक्त व खाद्य सुरक्षा अधिकारी समेत तीन कर्मचारियों को होटल व्यवसायी से 1.10 लाख रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी के मुताबिक रिश्वत की राशि एक मामले को निपटाने के लिए ली जा रही थी। विजिलेंस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिश्वत की राशि चपरासी से बरामद की गई। 

विज्ञापन




विजिलेंस के डीएसपी अजय कुमार के अनुसार होटल कारोबारी पदम चंद ने शिकायत दी थी कि सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा कुल्लू ने मनाली में उनके होटल में गलत ब्रांडेड पापड़, खाना पकाने के लिए असुरक्षित तेल रखने पर नोटिस जारी किया था। खाद्य, सुरक्षा और विनियमन अधिनियम, 2011 के तहत जारी नोटिस के निपटान के लिए सहायक आयुक्त ने दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत पर विजिलेंस ने शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और शिकायतकर्ता ने अधिकारी के निर्देशानुसार रिश्वत की राशि उनके कार्यालय के चपरासी केशव राम को सौंप दी। 
विज्ञापन


विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा कुल्लू भाविता टंडन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज की मौजूदगी में चपरासी से रिश्वत की 1.10 लाख की राशि बरामद की। इसके बाद विजिलेंस ने तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पहले हिरासत में लिया, उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशा तस्करों के खिलाफ 10 जिलों में रेड
हिमाचल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शुक्रवार को नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एकसाथ 10 जिलों में दबिश दी। बिलासपुर और ऊना में एसटीएफ ने तीन पुलिस कर्मचारियों के घरों में भी छापा मारा। विभाग को सूचना मिली है कि ये कर्मचारी नशा तस्करों के साथ मिले हैं। 

एसटीएफ ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और कुछ के मोबाइल जब्त किए हैं। डीजीपी ने किसी की गिरफ्तारी से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि जल्द मामले में खुलासा किया जाएगा। हिमाचल में नशे से हर जिले में युवाओं की मौत हो रही है। इन बातों को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए योजना तैयार की है। इसी के तहत शुक्रवार को संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी गई। 

पुलिस ने नशा बेचने वाले संदिग्धों की सूची तैयार की है। इसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ऊना में जिन तीन पुलिस कर्मचारियों के घर पर दबिश गई है, वे तीनों एसआईयू विंग में रह चुके हैं। एसआईयू में रहते हुए कर्मचारियों ने चिट्टा, शराब माफिया और दड़ा सट्टा माफिया के खिलाफ कई केस दर्ज किए हैं।

तीन दिन की रिमांड पर भेजे सहायक आयुक्त समेत तीन आरोपी
कुल्लू में विजिलेंस की टीम की ओर से गिरफ्तार किए गए खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित तीन आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने कागजी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया। रिमांड पर लेने के लिए विजिलेंस ने कोर्ट में अर्जी दी थी। रिश्वत के मामले में अब विजिलेंस के अधिकारी तीनों से पूछताछ करेंगे।

बता दें कि मनाली के एक होटल कारोबारी की शिकायत पर विजिलेंस ने जिला कुल्लू की खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और एक चपरासी को एक लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा था। विजिलेंस ने यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के कुल्लू कार्यालय में की है। उधर, डीएसपी विजिलेंस कुल्लू अजय कुमार ने कहा कि अदालत ने तीनों को 10 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed