फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal News two people died car fell into ditch rohru at shimla hp

Shimla Accident: शिमला में सड़क हादसा, खाई में गिरी बेकाबू कार, दो लोगों की मौत; जांगला की ओर जा रहे थे सवार

Fri, 15 Nov 2024 09:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू/ठियोग (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू/ठियोग (रामपुर बुशहर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 15 Nov 2024 09:02 PM IST
सार

शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
himachal News two people died car fell into ditch rohru at shimla hp
दुर्घटनास्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस थाना चिड़गांव के तहत शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे एक कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार कार सवार दो लोग थाना गांव से जांगला की ओर जा रहे थे। बढ़ियारा झलवाड़ी सड़क पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे कार खाई में गिर गई। पता चलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान
मान सिंह ठाकुर (52) पुत्र नरेंद्र ठाकुर गांव झलवाड़ी डाकघर थाना और हेम सिंह (33) पुत्र प्रताप सिंह गांव झलवाड़ी डाकघर थाना तहसील चिड़गांव के तौर पर हुई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच कर रही है। डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन



जीप ने रौंद डाले बकरे, चार की मौत, 11 घायल

उपमंडल ठियोग के बाईपास में शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे बकरों के झुंड पर जीप चढ़ा दी। चार बकरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, 11 घायल कर दिए। चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के अनुसार अशिंद्र पाल पुत्र पानू सिंह तहसील क्वार जिला शिमला ने बताया कि छैला से 700 बकरों को लेकर भेकल्टी जा रहा था। वह टी शेरिग पुत्र मीदुप राम गांव रारंग जिला किन्नौर निवासी के पास काम करता है। रहीघाट में ट्रक यूनियन के पास पहुंचा तो गाड़ी संख्या एच पी 09 बी 2953 ने सड़क किनारे चल बकरों को कुचल दिया। मौके पर ही चार बकरों की मौत हो गई, जबकि 11 बुरी तरह से घायल हुए हैं। वेटरनेरी अस्पताल ठियोग में मरे हुए बकरों का पोस्टमार्टम किया गया। घायल बकरों का भी इलाज किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed