{"_id":"67eab0516b361a14f9037669","slug":"himachal-news-tourist-from-punjab-dies-after-falling-into-bhagsunag-waterfall-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: भागसूनाग वाटरफॉल में गिरने से पंजाब के पर्यटक की मौत, सेल्फी लेते समय पानी में गिरकर हुआ था घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: भागसूनाग वाटरफॉल में गिरने से पंजाब के पर्यटक की मौत, सेल्फी लेते समय पानी में गिरकर हुआ था घायल
Mon, 31 Mar 2025 08:40 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 31 Mar 2025 08:40 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के भागसूनाग वाटरफॉल में एक पर्यटक सेल्फी लेते समय हादसे का शिकार हो गया। वहीं, उपचार के दौरान घायल पर्यटक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शव (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के भागसूनाग वाटरफॉल में सेल्फी लेने के दौरान पानी में गिरकर घायल हुए पंजाब के पर्यटक की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। जस्टिन (21) निवासी प्रेम नगर बटाला पंजाब अपने भाई और दो दोस्तों के साथ धर्मशाला घूमने पहुंचा था। रविवार शाम करीब सात बजे वाटरफॉल पहुंचा था और सेल्फी लेते समय उसका पैर एक पत्थर पर फिसल गया और वह गहराई में जा गिरा।
विज्ञापन
दोस्तों के शोर मचाने पर स्थानीय युवकों ने तुरंत पानी में कूदकर उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे जोनल अस्पताल धर्मशाला में पहुंचाया गया, जहां से उसे टांडा अस्पताल रेफर किया गया था। टांडा अस्पताल में देर रात दो बजे युवक की मौत हो गई। एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि वाटर फॉल में हादसे का शिकार हुए पंजाब के युवक की टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन