फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Sukhu will decide whether retired employees will get commutation in April or not

Himachal News: अप्रैल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलेगी कम्यूटेशन या नहीं, सुक्खू करेंगे फैसला

Tue, 29 Apr 2025 06:22 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 29 Apr 2025 06:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू फैसला करेंगे कि अप्रैल महीने में रिटायर होने वाले सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को कम्यूटेशन का लाभ मिलेगा या नहीं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Sukhu will decide whether retired employees will get commutation in April or not
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में बनी कैबिनेट सब कमेटी की रिपोर्ट पर अंतिम फैसला करने के लिए फाइल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पास पहुंच गई है। अब मुख्यमंत्री फैसला करेंगे कि अप्रैल महीने में रिटायर होने वाले सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को कम्यूटेशन का लाभ मिलेगा या नहीं। सब कमेटी ने कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली कम्यूटेशन को बंद करने की सिफारिश की है। अब मुख्यमंत्री को फैसला करना है कि अप्रैल में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को कम्यूटेशन देनी है या नहीं। 30 अप्रैल को बहुत से सरकारी कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें कम्यूटेशन की सुविधा मिलेगी या नहीं, इसका फैसला अब मुख्यमंत्री करेंगे। सीएम कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों के हितैषी रहे हैं और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से लगातार कर्मचारियों के हितों में फैसले ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed