फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Sukhu government will give full salary to allopathic doctors during study leave

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- चिकित्सकों को स्टडी लीव में 40% नहीं, अब पूरा वेतन मिलेगा

Tue, 24 Dec 2024 11:56 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 24 Dec 2024 11:56 AM IST
सार

हिमाचल सरकार ने उन एलोपैथिक चिकित्सकों को 100 प्रतिशत वेतन देने का निर्णय लिया है, जो पीजी कोर्स करने के लिए अध्ययन अवकाश पर जाते हैं और उनकी पढ़ाई को ऑन ड्यूटी माना जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Sukhu government will give full salary to allopathic doctors during study leave
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की अध्ययन अवकाश अवधि का एलोपैथिक चिकित्सकों को पूरा वेतन देने का निर्णय लिया है। उन्हें स्टडी लीव के दाैरान ऑन ड्यूटी माना जाएगा

पहले अध्ययन अवकाश अवधि में उन्हें कुल वेतन का
40 प्रतिशत हिस्सा ही दिया जाता था। सुक्खू ने कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। सोमवार को शिमला में सीएम ने कहा कि अध्ययन अवकाश के दौरान चिकित्सकों को पूरा वेतन प्रदान कर सरकर उनकी कार्यशैली में गुणवत्ता सुनिश्चित कर रही है, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। सरकार का यह निर्णय प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन


कल दिल्ली
, परसों कर्नाटक जाएंगे सीएम
मुख्यमंत्री बुधवार को नई दिल्ली जाएंगे। वीरवार को वह कर्नाटक में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।
27 को को कर्नाटक के बेलगाम में रैली में भी शामिल होंगे। 28 दिसंबर को वह वापस दिल्ली लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed