फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News School children will read books from Kolkata Raja Ram Mohan Roy Library

Himachal News: हिमाचल के स्कूली बच्चे पढ़ेंगे कोलकाता की राजा राम मोहन राय लाइब्रेरी की किताबें, जानें

Sun, 20 Jul 2025 01:17 PM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 20 Jul 2025 01:17 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के स्कूली बच्चों को कोलकाता की राजा राम मोहन राय लाइब्रेरी की किताबें पढ़ने को मिलेंगी। यह पुस्तकें हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध रहेंगी और स्कूलों की लाइब्रेरियों में रखी जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News School children will read books from Kolkata Raja Ram Mohan Roy Library
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

कोलकाता की राजा राम मोहन राय लाइब्रेरी की किताबें अब स्कूली बच्चों तक पहुंचेंगी। इससे स्कूली बच्चे देश-विदेश का ज्ञान हासिल कर सकेंगे। प्रदेश के चिह्नित स्कूलों को 9-9 पुस्तकें वितरित की जाएंगी, जिनका आवंटन संबंधित जिला पुस्तकालयों के माध्यम से होगा। यह पुस्तकें हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध रहेंगी और स्कूलों की लाइब्रेरियों में रखी जाएंगी। इधर, स्कूलों में संचालित लाइब्रेरियों को आम लोगों के लिए भी खोलने की योजना है।इससे स्कूली बच्चों के साथ-साथ आसपास के लोग भी इन पुस्तकों का अध्ययन कर सकेंगे।

विज्ञापन


इसी कड़ी में लाइब्रेरी में किताबों की संख्या बढ़ाने के लिए कोलकाता की राजा राम मोहन राय लाइब्रेरी की ओर से सामान्य ज्ञान के साथ-साथ अन्य जानकारियां से भरी 9-9 पुस्तकें स्कूलों को वितरित की जाएंगी। स्कूलों में वितरित की जाने वाली इन पुस्तकों में सुदर्शन भाटिया की भारत रत्न विभूतियां प्रश्नोत्तरी, श्याम नारायण मिश्र की स्वाधीनता आंदोलन की प्रमुख वीरांगनाएं, नितिन साठे की द सियाचीन सोल्जर एंड अदर स्टोरीज, एडगर एलन-मनुकृति पो की 9 सिलेक्टेड डिटेक्टिव स्टोरीज, पंकज दर्शी की वर्ल्ड एव्रीडे, राम सिंह ठाकुर की जन-गण-मन धुन के जनक, धर्मवीर सिंह माहिंदा की योगा इलस्ट्रेटेड, केजी जोगलकर की प्रेस फ्रीडम-द इंडियन स्टोरी और बीबी शर्मा की गार्डनिंग विद सीजनल फ्लावर को वितरित किया जाएगा। इसके अलावा कुछ जिलों में वहां की मांग के अनुसार किताबों को मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन


कांगड़ा में 166 स्कूल चिह्नित 
लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें मुहैया करवाने के लिए कांगड़ा में 166 स्कूल चिह्नित किए हैं। किताबें जिला पुस्तकालय की ओर से वितरित की जाएंगी और इन्हें स्कूल के पुस्तकालयों में सार्वजनिक रूप से रखा जाएगा। - विकास महाजन, डिप्टी डायरेक्टर, उच्च शिक्षा विभाग कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed