फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Revenue records will be made easier in Himachal words from the Mughal period will be removed

Himachal News: हिमाचल में आसान होगा राजस्व रिकॉर्ड, मुगलकाल के शब्द हटेंगे; विभाग को दिए निर्देश

Thu, 10 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 10 Oct 2024 05:00 AM IST
सार

मुगलकाल के राजस्व रिकॉर्ड की शब्दावली को हिमाचल सरकार हटाने जा रही है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कठिन शब्दों को हटाने को कहा है।

विज्ञापन
Himachal News Revenue records will be made easier in Himachal words from the Mughal period will be removed
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार मुगलकाल के राजस्व रिकॉर्ड की शब्दावली में बदलाव करने जा रही है। ततीमा, जमाबंदी, मोमी को साधारण शब्दों में दर्ज किया जाएगा। यही नहीं इनमें हिन्दी के कठिन शब्दों को भी हटाया जाना है। इसके स्थान पर सरल भाषा को इस्तेमाल किया जाना है।

विज्ञापन


राजस्व विभाग में इन दिनों इसको लेकर खूब कसरत की जा रही है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कठिन शब्दों को हटाने को कहा है। जब तक यह व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक विभाग को उर्दू और फारसी जानकारों को जिलों में तैनात करने को कहा है, ताकि लोग इनके पास जाकर इन शब्दों के अर्थ को समझ सके। पुरानी जमाबंदी में ऐसे कई शब्द है जिन्हें पटवारी कानूनगो तक को पता नहीं है।
विज्ञापन


हिमाचल में ऐसे कई परिवार है जिनकी जमीन की विरासत आगे से आगे चली गई है। जमाबंदी और राजस्व रिकार्ड सालों पुराना है, ऐसे में परिवार के लोगों का जमीनी सेटलमेंट करने में अड़चनें पेश आ रही है। कई परिवारों में इसको लेकर झगड़े तक पड़े हैं। राजस्व नेगी के पास भी इसको लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। ऐसे में सरकार ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि उर्दू और फारसी जानकारों से मिलकर शब्दों को पता करें और उसके बाद राजस्व रिकार्ड को दुरुस्त कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दिक्कतें जिला कांगड़ा, किन्नौर, हमीरपुर शिमला व जहां पूर्व में राजाओं का राज रहा है, उसमें दिक्कतें पेश आ रही है। सरकार का मानना है कि रिकार्ड में शब्दों को सरल भाषा में किए जाने से जहां लोगों की परेशानी खत्म होगी वहीं, राजस्व विभाग के कर्मचारियों को भी लोगों को रिकार्ड उपलब्ध कराने में आसानी होगी। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कई उर्दू के शब्द समझ भी आते हैं। उन शब्दों को नहीं हटाया जाएगा लेकिन कई ऐसे है जिनका पता नहीं चलता है। उन्हें हटाने की जरूरत है। यही नहीं हिंदी के कई शब्द भी कठिन हैं। उन्हें भी बदलने की जरूरत है। ऐसे में राजस्व विभाग को इस पर काम करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed