फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Property worth Rs 1.42 crore of drug mafia seized in Jawali

Himachal News: जवाली में नशा माफिया की 1.42 करोड़ की संपत्ति जब्त, पिछले साल पकड़ी थी एक किलो से ज्यादा चरस

Mon, 18 Nov 2024 09:28 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली/नूरपुर(कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली/नूरपुर(कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 18 Nov 2024 09:28 PM IST
सार

जवाली के नशा माफिया की 1,42,47,322 रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की गई है। जिला पुलिस नूरपुर ने आरोपी सोहन सिंह उर्फ सोहनी को घाटी बैरियर नजदीक पौंग डैम से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Himachal News Property worth Rs 1.42 crore of drug mafia seized in Jawali
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला पुलिस नूरपुर ने जवाली के नशा माफिया पर कार्रवाई करते हुए 1,42,47,322 रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने सोहन सिंह उर्फ सोहनी निवासी टियूकरी तहसील जवाली जिला कांगड़ा के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


23 दिसंबर 2023 को पुलिस थाना जवाली के तहत मुकाम अमणी में नाकाबंदी में गाड़ी की चेकिंग के दौरान श्याम लाल निवासी जिल्हन (मंडी) के कब्जे से एक किलो 43 ग्राम चरस बरामद की थी। इस पर थाना जवाली में एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया था। इस अभियोग में जिला पुलिस नूरपुर ने आगामी कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी सोहन सिंह उर्फ सोहनी को घाटी बैरियर नजदीक पौंग डैम से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


जिला पुलिस नूरपुर ने सोहन सिंह की चल-अचल संपत्ति की वित्तीय जांच की। इसमें आरोपी की 1,42,47,322 रुपये की चल-अचल संपत्ति को आगामी आदेशों के लिए सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली के पास आवेदन किया था। इस पर अब सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक नौ मामलों में 17.71 करोड़ की संपत्ति जब्त
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि सोहन सिंह उर्फ सोहनी की संपत्ति को जब्त किया गया है। नशा माफिया के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस जिला नूरपुर अभी तक नौ नशा तस्करों की ओर से अवैध कारोबार से अर्जित की गई कुल 17,71,69,475 रुपये की चल-अचल संपत्ति को जब्त कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed