फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Production of Anardana reduced prices increased to Rs 300 per kg

Himachal News: अनारदाना की पैदावार कम, दाम 300 रुपये किलो तक बढ़े, इस वजह से आधा रह गया उत्पादन

Mon, 30 Sep 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 30 Sep 2024 04:00 AM IST
सार

हिमाचल में जंगली अनारदाना का उत्पादन होने के चलते कीमतें आसमान छू रही हैं। इस साल जंगली अनारदाना 200 से 300 रुपये ऊंचे दामों पर बिक रहा है।

विज्ञापन
Himachal News Production of  Anardana reduced prices increased to Rs 300 per kg
अनारदाना। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल में कम पैदावार से इस साल जंगली अनारदाना 200 से 300 रुपये ऊंचे दामों पर बिक रहा है। जंगलों में आग की घटनाओं और कम बारिश से इस साल जंगली अनारदाना का उत्पादन बीते साल के मुकाबले आधे से भी कम है।

विज्ञापन


पाकिस्तान से आयात बंद होने के कारण हिमाचल के जंगली आनारदाना की मांग बढ़ गई है। हिमाचल के अनारदाना का रंग चटक लाल होता है और इसमें खटास भी अधिक होती है इसलिए मसाले बनाने वाली कंपनियां इसे हाथों हाथ लेती हैं।मसालों के अलावा आयुर्वेदिक दवाएं, पाचक चूर्ण और गोलियां बनाने में अनारदाना इस्तेमाल होता है। अनारदाना की चटनी खाने में जहां स्वादिष्ट होती है वहीं गर्मी में पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखती है। अनारदाना खरीदने के लिए देश की बड़ी मसाला कंपनियों एमडीएच, एवरेस्ट, रुचि और पतंजलि के प्रतिनिधियों ने स्थानीय कारोबारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


राजधानी शिमला के गंज बाजार में अनारदाना की आमद शुरू हो गई है। सुन्नी, भज्जी, दाड़गी, धामी, माहूनाग के लोग अनारदाना बेचने शिमला आते हैं। इस साल सीजन की शुरुआत में ही अनारदाना 700 से 800 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, पिछले साल रेट 400 से 500 रुपये किलो था। गंज बाजार में हंसराज आढ़त के संचालक मनु सूद ने बताया कि हर साल गंज मंडी में करीब 2500 क्विंटल अनारदाना पहुंचता है। जंगलों में आग की घटनाओं और मौसम अनुकूल न रहने के कारण इस साल उत्पादन आधे से भी कम है इसलिए सीजन की शुरूआत में ही दाम 200 से 300 रुपये किलो अधिक चल रहे हैं। पुरानी दिल्ली की सबसे बड़ी मसाला मार्केट खारी बावली के कारोबारी सुभाष चंद ने बताया कि मांग अधिक और सप्लाई कम होने के कारण इस साल अनारदाना के दामों में तेजी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed