फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Private operators will get route permits for Tempo Traveller

Himachal News: निजी ऑपरेटरों को मिलेंगे टेंपो ट्रैवलर के रूट परमिट, जहां सवारियां कम वहां होगा संचालन; जानें

Tue, 03 Dec 2024 07:25 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 03 Dec 2024 07:25 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने बेरोजगारों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए फैसला लिया है कि निजी ऑपरेटरों को बसों के अलावा अब टेंपो ट्रैवलर के रूट परमिट भी आवंटित होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Private operators will get route permits for Tempo Traveller
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल में निजी ऑपरेटरों को बसों के अलावा अब टेंपो ट्रैवलर के रूट परमिट भी आवंटित होंगे। बेरोजगारों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। ग्रामीण रूटों पर जहां बसों में ऑक्यूपेंसी कम रहती है, वहां टेंपो ट्रैवलर चलाए जाएंगे। सरकार की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी। सरकार ने परिवहन विभाग को टेंपो ट्रैवलरों के रूट चिन्हित करने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिनके पास परिवहन मंत्री का भी दायित्व है ने बताया कि परिवहन विभाग ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों के माध्यम से सभी जिलों में सर्वेक्षण करवाया जाएगा। संभावना तलाशी जाएगी कि किन रूट पर टेंपो ट्रैवलर को चलाया जा सकता है। जहां सवारियां कम हैं वहां बसें चलाने से निजी बस ऑपरेटर को घाटा न हो इसके लिए टेंपो ट्रैवलर चलाने के रूट परमिट दिए जाएंगे। टेंपो ट्रैवलर में सीटें कम होती हैं और उतनी सवारियां रूट पर मिल जाएंगी। इससे ऑपरेटरों को घाटा नहीं होगा और लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed