फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Prisoner escapes by dodging the Shimla police Luvkush of Uttar Pradesh

Himachal News: शिमला पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार, दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा था उत्तर प्रदेश का लवकुश

Sun, 29 Sep 2024 02:02 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 29 Sep 2024 02:02 PM IST
सार

शिमला की कंडा जेल में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा एक सजायाफ्ता कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। तवी मोड़ के पास कैदी ने पेशाब करने का बहाना बनाया। पुलिस कर्मचारी उसे उतारकर बाहर ले गए। इसी दौरान कैदी पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर जंगल की ओर भाग गया। 

विज्ञापन
Himachal News Prisoner escapes by dodging the Shimla police Luvkush of Uttar Pradesh
फरार कैदी लवकुश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कंडा जेल में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा एक सजायाफ्ता कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी की पहचान लवकुश निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जिला पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है। कैदी की तलाश के लिए आसपास के जंगलों में अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


चप्पा-चप्पा छानने में जुटी पुलिस
कैदी को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है। वहीं तवी मोड़ के जंगल में चप्पा-चप्पा छाना जा रहा है। पुलिस ने जिले के प्रवेशद्वारों पर भी नाकेबंदी कर दी है। नियमित रूप से बसों और वाहनों की जांच की जा रही है, जिससे आरोपी जिले से बाहर भागने में कामयाब न हो पाए। हालांकि देर रात तक कैदी को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


कैदी की तलाश जारी
एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि पुलिस कैदी की तलाश कर रही है। इससे पहले ढली पुलिस स्टेशन से एक आरोपी ग्रिल निकालकर भाग गया था। आरोपी आकाश माथुर को पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़ था। वह मूल रूप से दिल्ली का है। खिड़की से निकलने के बाद वह कंबल को रस्सी बनाकर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशाब करने का बहाना बनाकर दिया चकमा
शनिवार को कंडा जेल से पुलिस लवकुश (24) को सामान्य जांच के लिए आईजीएमसी ले जा रहे थे। दोपहर करीब 3:00 बजे तवी मोड़ के पास कैदी ने पेशाब करने का बहाना बनाया। पुलिस कर्मचारी उसे उतारकर बाहर ले गए। इसी दौरान कैदी पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर जंगल की ओर भाग गया। हालांकि पुलिस कर्मचारियों ने छलांग लगाकर उसे पकड़ने की कोशिश की और काफी देर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाए। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस स्टेशन बालूगंज और पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed